विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, 4 नई समितियों का गठन

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:47 AM (IST)

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसके तहत 4 नई समितियों ...और पढ़ें

HS लक्की को प्रचार और चंद्र मुखी को प्रबंधन की कमान।

HS लक्की को प्रचार और चंद्र मुखी को प्रबंधन की कमान।


HighLights

  1. कांग्रेस ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 4 नई समितियां बनाईं

  2. एचएस लक्की प्रचार समिति के अध्यक्ष, चंद्र मुखी शर्मा संयोजक बने

  3. दिसंबर में होने वाले चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज की गईं

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। दिसंबर में प्रस्तावित चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के अध्यक्ष ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विभिन्न समितियों के गठन और मौजूदा समितियों में नए नाम शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इसके तहत चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति, प्रचार समिति, घोषणा पत्र समिति और अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन किया गया है। साथ ही राजनीतिक मामलों की समिति और प्रदेश चुनाव समिति में भी अतिरिक्त सदस्यों को शामिल किया गया है।

कांग्रेस की ओर से 17 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए इन समितियों की भूमिका अहम मानी जा रही है। पार्टी के सामने शहर के 35 वार्डों में उम्मीदवारों के चयन, चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने, स्थानीय मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करने और संगठन के विभिन्न धड़ों के बीच समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी।

चुनाव प्रबंधन समिति की कमान चंद्र मुखी शर्मा को

चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का संयोजक चंद्र मुखी शर्मा को बनाया गया है। समिति में रविंदर सिंह पाली, मीनाक्षी चौधरी, दयाल प्रताप सिंह रंधावा, संदीप कपूर, अमित जायसवाल, अच्छेलाल गौर, आनंद वालिया, गुरदर्शन सिंह, जीशान उल हक और मनोज फूल सिंह को शामिल किया गया है। यह समिति चुनाव से संबंधित संगठनात्मक गतिविधियों और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

प्रचार समिति के अध्यक्ष होंगे एचएस लक्की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में एएस गुजराल और मोहम्मद सादिक को सदस्य बनाया गया है। नगर निगम चुनाव में पार्टी की प्रचार रणनीति, जनता तक संदेश पहुंचाने और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देने की जिम्मेदारी इस समिति के पास होगी।

घोषणा पत्र और अनुशासन पर भी फोकस

घोषणा पत्र समिति की अध्यक्षता राजीव शर्मा करेंगे। इसमें जीएस काम्बोज, मीनाक्षी चौधरी, जतिन सिंह, इमरान मंसूरी, यदविंदर मेहता और रितु छाबड़ा शामिल हैं। वहीं, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति में पवन शर्मा, सुरिंदर सिंह, जतिंदर भाटिया, एनके नंदा, अच्छेलाल गौर, अनीता शर्मा और बीएम खन्ना को जगह दी गई है।

कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की समिति और प्रदेश चुनाव समिति में भी अतिरिक्त नाम शामिल किए हैं। ऐसे में आगामी नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी की संगठनात्मक तैयारी को नई गति मिलने की उम्मीद है। हालांकि, चुनाव में सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कांग्रेस वार्ड स्तर पर मजबूत उम्मीदवार उतारने, स्थानीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में कितनी सफल रहती है।

बता दें कि, पार्टी की विभिन्न चुनावी समितियों के गठन में सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के खेमे से जुड़े नेताओं को जगह मिली है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल गुट के नेताओं को इन समितियों में प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

इससे पहले चुनाव समिति और पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का विघटन हुआ था उसमें अधिकतर सांसद मनीष तिवारी के ही समर्थक शामिल थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव से पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इन 4 स्टेप्स में चेक करें अपना नाम; हटाए जा चुके वोटर्स के पास क्या है ऑप्शन?