Move to Jagran APP

Chandigarh Mayor Election: भाजपा के अनूप गुप्ता होंगे चंडीगढ़ के नए मेयर, चुनाव में AAP को 1 वोट से हराया

Chandigarh Mayor Election बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीत लिया है। एएनआइ से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीता क्योंकि उसे कुल 15 वोट मिले जबकि AAP को 14 वोट मिले। भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे।

By Babli KumariEdited By: Babli KumariTue, 17 Jan 2023 01:27 PM (IST)
Chandigarh Mayor Election: भाजपा के अनूप गुप्ता होंगे चंडीगढ़ के नए मेयर, चुनाव में  AAP को 1 वोट से हराया
भाजपा के अनूप गुप्ता होंगे चंडीगढ़ के नए मेयर (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, एजेंसी। बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीत लिया है। एएनआइ से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीता क्योंकि उसे कुल 15 वोट मिले जबकि AAP को 14 वोट मिले। भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे।

बता दें कि भाजपा के अनूप गुप्ता मंगलवार को यहां हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को हराकर चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए।

अधिकारियों के मुताबिक, गुप्ता को जहां 15 वोट मिले, वहीं आप उम्मीदवार को 14 वोट मिले।

छह सदस्यों वाली कांग्रेस और एक मात्र सदस्य शिरोमणि अकाली दल के दूर रहने के निर्णय के बाद भाजपा और आप के बीच करीबी मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवक ने की गले लगाने की कोशिश

यह भी पढ़ें- Chandigarh: कुराली की तर्ज पर डायवर्ट हो ट्रैफिक तो मिलेगी जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम से राहत