Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डर के साए में पावर के पीछे चली ट्रेनें, कई गाड़ियां हुई रवाना

    By Ankit KumarEdited By:
    Updated: Mon, 28 Aug 2017 09:13 PM (IST)

    डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने को लेकर तनावपूर्ण हालातों के बीच आखिरकार चंडीगढ़ से अंबाला, चंडीगढ़ से मोहाली और चंडीगढ़ से कालका तक कई ट्रेन बहाल की गई ...और पढ़ें

    Hero Image
    डर के साए में पावर के पीछे चली ट्रेनें, कई गाड़ियां हुई रवाना

    जेएनएन, चंडीगढ़। रेलवे स्टेशन से सोमवार को कुछ चुनिंदा ट्रेनों का ही संचालन हुआ। बलात्कारी गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के दौरान किसी तरह की कोई हिंसा न हो, इसके लिए रेलवे ने हर ट्रेन के आगे इंजन के साथ आरपीएफ के सशस्त्र जवानों को तैनात कर रखा था। चंडीगढ़ से अंबाला, चंडीगढ़ से मोहाली और चंडीगढ़ से कालका तक यह पावर खास तौर पर ट्रेन के आगे चलती चली। गौरतलब है कि पावर रेलवे में इंजन को कहा जाता है। जोकि सोमवार को सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों के आगे चल रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रैक की सुरक्षा पर भी रखी गई नजर

    स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को दिनभर लाइनमैन ट्रैक पर नजर बनाए हुए थे। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यात्रियों को असुविधा भी न हो और उनका सफर भी सुरक्षित हो, इसके चलते गाडिय़ों के आगे पावर चलाई गई। कुछ ट्रेनों का संचालन हिदायत के तौर पर रोका गया, यह सब सुरक्षा के लिहाज की वजह से किया गया।

    यह भी पढ़ें: डेरा प्रमुख के साथ हनीप्रीत को हेलीकॉप्टर में बैठाने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज

    यात्रियों की संख्या रही कम

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रोजाना 10 हजार के करीब यात्री करते हैं लेकिन सोमवार को लोग घरों से बाहर नहीं निकले। रेलवे स्टेशन पर काफी कम भीड़ देखने को मिली। टिकट काउंटर खाली रहें और ज्यादातर ट्रेनें भी खाली ही गई।

    ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 10 घंटे रही लेट

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 10 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन का समय चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 9:25 का था लेकिन ट्रेन शाम को 7:20 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट 1 घंटा 35 मिनट की देरी से पहुंची। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 घंटे 37 मिनट की देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

    यह भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री बोले, डेरा से वसूलेंगे अर्धसैनिक बलों का खर्च

    यह ट्रेनें हुई रवाना

    क्रम - गाड़ी नंबर - गाड़ी संख्या

    1. 14095 - दिल्ली रोहिल्लाराय -कालका
    2. 12231 - लखनऊ -चंडीगढ़ सुपरफास्ट
    3. 12011 - न्यू दिल्ली -कालका शताब्दी
    4. 12046 - चंडीगढ़ - न्यू दिल्ली शताब्दी
    5. 12527 - रामनगर - चंडीगढ़ सुपरफास्ट
    6. 12450 - गोवा संपर्क क्रांति
    7.. 12312 - कालका -हावड़ा एक्सप्रेस
    8. 12006 -कालका -न्यू दिल्ली शताब्दी

    सोमवार को 11 ट्रेनें रही रद

    क्रम -गाड़ी संख्या - गाड़ी का नाम 
    1. 12311 - कालका मेल (हावड़ा -कालका)
    2. 12312 - कालका मेल (कालका -हावड़ा)
    2. 14888 - बाड़मेर -कालका एक्सप्रेस
    3. 14887 -कालका -बाड़मेर एक्सप्रेस
    5. 19717 - जयपुर - चंडीगढ़ इंटरसिटी
    6. 19718 - चंडीगढ़ -जयपुर इंटरसिटी
    7. 22688 - चंडीगढ़ -मुदरई एक्सप्रेस
    8. 12983 - अजमेर -चंडीगढ़ इंटरसिटी
    9. 12984 - चंडीगढ़ -अजमेर इंटरसिटी
    10. 14613 -चंडीगढ़ -फिरोजपुर इंटरसिटी
    11. 14614 -फिरोजपुर - चंडीगढ़ इंटरसिटी 

    यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं जस्टिस सरां, जिनके आदेशों से डेरा मामले में जागी सरकार