यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मौसी के सो जाने के बाद मौसा ने किया भांजी से दुष्कर्म
लड़की अपनी मौसी के साथ रहती है। वह बारहवीं के बाद आइलेट्स कर रही है। दो दिन पहले जब उसकी ...और पढ़ें

जेएनएन, जीरकपुर। पुलिस ने राजस्थान निवासी 21 वर्षीय लड़की की शिकायत पर उसके मौसा के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ एन्क्लेव बिशनपुरा के रहने वाले शख्स के रूप में हुई है।
सहायक इंस्पेक्टर फूल चंद ने बताया कि युवती के शिकायत दी है कि वह मूलरूप से राजस्थान की निवासी है और शुरू से ही अपने ननिहाल में रहती है। छह वर्ष पहले उसकी मौसी की लव मैरिज आरोपी के साथ हुई थी। मौसी का विवाह होने के बाद से वह उसके साथ ही रह रही है।
यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर बाइक में लगी आग, हादसे में जवान ने तोड़ा दम
लड़की के मुताबिक वह बारहवीं के बाद आइलेट्स की तैयारी कर रही है। मौसा ने एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। शर्म के कारण उसने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। अब एक बार फिर 18 अक्टूबर को उसके मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मौसी घर में सो रही थी।
थाना प्रमुख इंस्पेक्टर भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि केस दर्ज कर लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।
यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों का खुलासा होने पर रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
