यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
12 साल का बच्चा सुबह सो कर उठा तो पिता की हालत देख रह गया सन्न
चंडीगढ़ के धनास में एक व्यक्ति की पत्नी से उससे अलग रह रही थी और वह अपने बच्चों संग रह ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। एक व्यक्ति अपने तीन बच्चों के साथ यहां धनास में रह रहा था। उसकी पत्नी उससे अगल रह रही थी। रात में वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रहा था। सुबह उसका 12 साल का बेटा सो कर उठा तो तपता की हालत देखकर उसके होश उड़ गए और उसीक चीख निकल गई।पिता घर में पंखें हुक से फंदा लगाकर लटक रहा था। उसे चंडीगढ़ के सेकटर 16 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
व्यक्ति की नाम दलचंद था। पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करी जांच शुरू कर दी है। 40 वर्षीय दलचंद की पत्नी उससे अलग रह रही थी और बताया जाता है कि वह इससे बेहद परेशान था।
पढ़ें : छात्रा से ड्राइवर करता था छेड़छाड़, मां कहती है उससे शादी कर ले
बताया जाता है कि दल चंद अपने तीन बच्चों के साथ मकान नंबर 1283 में रह रहा था। लोगों ने बताया कि अनबन होने के कारण उसकी पत्नी दलचंद से अलग रह रही थी। शनिवार रात को दलचंद अपने बच्चों के साथ घर में सोया था। रविवार सुबह जब उसका 12 साल बेटा सो कर उठा तो उसने पिता को पंखे के हुक के साथ फंदे से लटका देखा। बच्चा जोर से चिल्लाया और पड़ोसियों को पिता द्वारा फंदा लगाने की जानकारी दी।
पढ़ें : पत्नी घर में बना रही थी खाना और पति ने किया ऐसा कि निकल गई चीख
इसके बाद दल चंद का भाई ओर अन्य लोग वहां पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दल चद को फंदे से उतार कर अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सारंगपुर थाना के प्रभारी ने बताया कि पत्नी के साथ न रहने के कारण वह काफी परेशान रहता था।
