Move to Jagran APP

Lok Sabha Election: पंजाब में पुरुषों से बेहतर रहा है महिलाओं का प्रदर्शन, साल 1999 के बाद मतदान में बढ़ी भागीदारी

Lok Sabha Election पंजाब में लोकसभा चुनाव में महिलाओं का प्रदर्शन पुरुषों से बेहतर रहा है। साल 1999 के बाद लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती गई है। इसके बाद से लोकसभा सीटों पर पंंजाब की नेत्रियों ने भी कमाल पर कमाल दिखाया। वहीं वर्ष 2019 में महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत कम हुआ लेकिन वर्ष 1999 के चुनाव की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक था।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Published: Thu, 14 Mar 2024 12:10 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2024 12:10 PM (IST)
पंजाब में महिलाओं का पुरुषों से बेहतर रहा है प्रदर्शन (फाइल फोटो)

चुनाव डेस्क, जालंधर। पंजाब में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। जहां सिर्फ पुरुषों का मतदान प्रतिशत आंका जाता था, अब महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ गया है।

loksabha election banner

साल 1999 के बाद लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती गई है। लोकसभा चुनाव-1999 में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 1,57,17,304 थी। इसमें महिलाओं की संख्या 74,23,396 थी।

2019 में कम हुआ था प्रतिशत

उस समय 88,19,200 लोगों ने मतदान किया था, जो 56.11 प्रतिशत था। तब 40,46,950 महिलाओं ने मतदान किया था, जो महिला मतदाताओं की संख्या का 54.52 प्रतिशत थीं। इसके बाद से 2004, 2009, 2014 के चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ता गया। वर्ष 2019 में महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत कम हुआ, लेकिन वर्ष 1999 के चुनाव की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक था।

यह भी पढ़ें: Punjab News: PM मोदी आज 'वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल' का करेंगे शुभारंभ, इस योजना को शुरू करने की ये है खास वजह

बढ़ा महिलाओं का मतदान प्रतिशत

साल 1999: 54.52%

साल 2014: 70.63%

साल 2019: 65.94%

यह भी पढ़ें: देशभर में भाजपा गठबंधन की रैलियों में शुभकरण की मौत का मांगेंगे जवाब, मनोहर के इस्तीफे पर भी किसानों ने दी प्रतिक्रिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.