विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election को लेकर सीएम भगवंत मान ने 13 सीटों पर किया दावा, तो क्या अपने दम पर ताल ठोकेगी 'आप'?

Published: Wed, 17 Jan 2024 02:42 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2024 03:09 PM (IST)

लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में तैयारी तेज है। चुनाव को लेकप पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा करते हुए कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 13 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाली है। सीएम के बयान से इस बात का अंदाजा लगाया जा सहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने वाली है।

मुख्यमंत्री मान ने किया दावा, पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी AAP
मुख्यमंत्री मान ने किया दावा, पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी AAP

पीटीआई, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज है तो इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( CM Bhagwant Mann) का बड़ा बयान सामने आया है। बड़े आत्मविश्वास से सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 13-0 से जीतेगी। यानी की पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों (13 Lok Sabha Seat in Punjab) पर जीत दर्ज करने वाली है। ये जानकारी पीटीआई ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट कर साझा की। 

क्या पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP?

मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस बात से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अभी किसी से गठबंधन के मूड में नहीं है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से पंजाब में कांग्रेस और AAP के गठबंधन की अटकलें चल रही है, लेकिन सीएम की 13 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बात के बाद गठबंधन को लेकर स्थिति बदल सकती है। 

चंडीगढ़ मेयर पद के लिए मिलकर चुनाव लड़ेगी आप और कांग्रेस 

हालांकि, चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के लिए आप और कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इस बात की घोषणा कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने की। बंसल ने कहा कि मेयर चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। बता दें कि इस चुनाव में आप मेयर पद पर चुनाव लड़ने वाली है तो वहीं कांग्रेस शेष दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसपर आप के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने कहा कि चुनाव के बाद आप पार्टी से ही मेयर चुना जाएगा। 

Also Read: Chandigarh Mayor Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-आप ने मिलाया हाथ, चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में एक साथ दिखाएंगे ताकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।