विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Mayor Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-आप ने मिलाया हाथ, चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में एक साथ दिखाएंगे ताकत

By Agency Edited By: Prince Sharma
Published: Mon, 15 Jan 2024 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2024 08:19 PM (IST)

Chandigarh Mayor Election 2024 चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आप और कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इसकी घोषणा कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने की है। कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने बताया कि दोनों पार्टियों ने इस पर चर्चा की जिसके बाद यह फैसला लिया गया। आप मेयर पद पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस शेष दो पर चुनाव लड़ेगी।

Chandigarh Mayor Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-आप ने मिलाया हाथ,
Chandigarh Mayor Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-आप ने मिलाया हाथ,

HighLights

  1. चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आप और कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी
  2. आप मेयर पद पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस शेष दो पर चुनाव लड़ेगी
  3. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 35 पार्षद वोट डालेंगे

एएनआई, चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आप और कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इसकी घोषणा कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने की है।

एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने बताया कि दोनों पार्टियों ने इस पर चर्चा की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। आप मेयर पद पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस शेष दो पर चुनाव लड़ेगी।

AAP से चुना जाएगा मेयर- मलविंदर सिंह

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर AAP नेता मलविंदर सिंह ने अपना बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र के पक्षधर लोग एक साथ आ रहे हैं। 18 जनवरी को AAP कांग्रेस के समर्थन से मेयर नियुक्त करने जा रही है। मेयर आप पार्टी से ही चुना जाएगा, जबकि वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर कांग्रेस से होंगे।

मंथन के बाद लिया गया फैसला

पवन कुमार बंसल ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले निगम चुनाव आ गए हैं। हम सभी ने इस पर चर्चा की। मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया है कि आप मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस वरिष्ठ उप महापौर पद के लिए चुनाव लड़ेगी। इसका परिणाम यह होगा कि इंडिया ब्लॉक से हमारा उम्मीदवार अच्छे बहुमत से सफल होगा।

एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस और आप के बीच सहमति बनी  है। विभिन्न दलों के बीच बैठकें हुई हैं जो इस फैसले से राजी हैं। इस समय लोकतंत्र की भावनाओं को बचाने के लिए सभी एक साथ आए हैं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 35 पार्षद डालेंगे वोट 

फिलहाल बीजेपी के पास 14 पार्षद और एक सांसद का वोट है, वहीं आम आदमी पार्टी के पास 13 और कांग्रेस के पास 7 पार्षद हैं। शिरोमणि अकाली दल के पास 1 पार्षद है। बहुमत के लिए 18 वोटों की जरूरत है, जिसमें बीजेपी के पास सबसे ज्यादा 15 वोट हैं। हालांकि, अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ आती हैं तो उनके पास कुल 20 वोट होंगे।

आप और कांग्रेस के बीच यह गठबंधन तब हुआ है जब आप और कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। बता दें, इससे पहले, दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक हुई थी।

बैठक में राहुल और राघव चड्डा रहे मौजूद

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। ऐसी खबर है कि आप और कांग्रेस दिल्ली, पंजाब के साथ-साथ गोवा और हरियाणा में सीटें साझा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने पावर कॉम से लिया बिजली समझौते का रिकॉर्ड, सोलर प्रोजेक्टों की भी होगी जांच

यह भी पढ़ें- Punjab: मनरेगा लोकपाल ने की पटियाला नोडल ऑफिसर पूजा गोयल अफसर के तबादले की सिफारिश, कई आरोपों से घिरी है अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।