विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन्मदिन मनाने के बहाने होटल कर्मी ने युवती से किया दुष्कर्म

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 18 May 2017 12:40 PM (IST)Updated: Thu, 18 May 2017 02:06 PM (IST)

युवती ने फोन कर बताया कि 16 मई को उसका जन्मदिन है, इसलिए उसे रात में एक केक की जरूरत ...और पढ़ें

जन्मदिन मनाने के बहाने होटल कर्मी ने युवती से किया दुष्कर्म
जन्मदिन मनाने के बहाने होटल कर्मी ने युवती से किया दुष्कर्म

जेएनएन, चंडीगढ़। होटल ताज में ठहरी युवती का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बहाने उसे सेक्टर-22 स्थित कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने होटल के आरोपी कुक सन्नी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया।

मंगलवार सुबह पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह मध्य प्रदेश में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। वह सोमवार को देहरादून से चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित होटल ताज में आकर रुकी थी। शाम को उसने होटल के रिसेप्शन पर फोन कर बताया कि 16 मई को उसका जन्मदिन है, इसलिए उसे रात में एक केक की जरूरत है। इस पर होटल स्टाफ ने बताया कि उनके यहां केक उपलब्ध नहीं है। वह बाहर से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: मनप्रीत बादल की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर रची ठगी की साजिश

शाम को उसकी मुलाकात होटल के कुक सन्नी से हुई। युवती ने उसे केक उपलब्ध कराने को कहा, तो सन्नी ने उसका नंबर ले लिया। आरोप के अनुसार रात को सन्नी ड्यूटी समाप्त होने पर सेक्टर-22 से केक खरीदने की बात कहते हुए उसे साथ ले गया।

इसके बाद दोनों उसका बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए सन्नी के सेक्टर-22 स्थित रूम पर गए। आरोप के अनुसार वहां सन्नी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे होटल के बाहर आकर छोड़ गया। युवती के अनुसार होटल आकर उसने देखा तो उसके बैग से 23 हजार रुपये भी गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ें: पंजाब का ब्यास ए श्रेणी में देश का सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन