Move to Jagran APP

चड़ीगढ़ पहुंचने लगीं हरियाणा रोडवेज की बसें, हड़ताल लंबा खिंचने के साथ मिलने लगी राहत

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल लंबा खींचने के साथ ही लोगों को राहत मिलने लगी है। चंडीगढ़ से काफी बसें हरियाणा की ओर रवाना होने लगी हैं और वहां से आ रही हैं।

By Edited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 02:15 AM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 12:16 PM (IST)
चड़ीगढ़ पहुंचने लगीं हरियाणा रोडवेज की बसें, हड़ताल लंबा खिंचने के साथ मिलने लगी राहत
चड़ीगढ़ पहुंचने लगीं हरियाणा रोडवेज की बसें, हड़ताल लंबा खिंचने के साथ मिलने लगी राहत

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। लेकिन, लंबा खींचने से हड़ताल का असर कम होने लगा है। चंडीगढ़ में इसका असर अब पहले से काफी कम हो गया है। अब हरियाणा की कई शहरों से बसें चंडीगढ़ पहुंचने लगी हैं। चंडीगढ़ डिपो की भी कई बसें हरियाणा में जा रही हैं। बसों की आवाजाही शुरू होने से लोगों की परेशानी कुछ हद तक कम हो गई है।

loksabha election banner

सेक्टर-17 बस स्टैंड अब पहले की तरह बसों से भर गया है। यहां से हरियाणा रोडवेज की बसें एक के बाद एक चल रही हैं। इससे लोगों का इंतजार काफी कम हो गया है। हालांकि अभी भी उतनी बसें चंडीगढ़ नहीं पहुंच रही हैं जितनी पहले पहुंचती थीं। यहां विभिन्न शहरों से रोजाना 600 बसें चंडीगढ़ पहुंचती हैं। वीरवार को हर घंटे दो से तीन बसें चंडीगढ़ से रवाना होती रहीं। इस कारण यात्रियों को अब उतना लंबा इंतजार बस के लिए नहीं करना पड़ रहा, जितना हड़ताल शुरू होने के शुरुआती दिनों में करना पड़ता था।

चंडीगढ़ के सेक्‍टर 17 के बस अड्डे पर खड़ी बसें।

हरियाणा सरकार ने नए भर्ती ड्राइवरों के सहारे लगभग आधी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इस कारण पिछले दो दिनों से चंडीगढ़ बसें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। हड़ताल को देखते हुए सीटीयू भी कई स्पेशल बसें हरियाणा और दिल्ली भेज रहा है।

यह भी पढ़ें: महिला अफसर को मंत्री के आपत्तिजनक मैसेज पर पंजाब में माहाैल गर्माया, निशाने पर कैप्‍टन

चंडीगढ़ के सेक्‍टर 17 के बस अड्डे पर खड़ी बसें।

सीटीयू व‌र्क्स यूनियन के विरोध को देखते हुए यूटी प्रशासन के अधिकारी लगातार इस पर नजर रखे हुए हैं। कई बार इसको लेकर मीटिंग हो चुकी है। दूसरे राज्यों की बसें भी चल रही हैं। इन बसों के साथ हरियाणा रोडवेज की कुछ बसें चलने से अब हालात सामान्य होने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रत्‍यक्षदर्शियों का खुलासा- ऐसा होता तो रुक जाता अमृतसर हादसा, यह है गुनहगार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.