विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती से बोला प्रॉपर्टी डीलर, नौकरी चाहिए तो करनी होगी हर हसरत पूरी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 10 Sep 2017 07:35 PM (IST)

युवती को नौकरी दिलाने के बहाने प्रॉपर्टी डीलर उसे प्रोजेक्ट दिखाने के बहाने बद्दी ले गया और फिर पटवारी की हर जरूरत को पूरी करने के लिए कहने लगा।

युवती से बोला प्रॉपर्टी डीलर, नौकरी चाहिए तो करनी होगी हर हसरत पूरी
युवती से बोला प्रॉपर्टी डीलर, नौकरी चाहिए तो करनी होगी हर हसरत पूरी

जेएनएन, जीरकपुर। नौकरी की तलाश में जुटी युवती को अचानक जब एक प्रॉपर्टी डीलर ने नौकरी का आफर दिया तो उसने इसे स्वीकार कर दिया। डीलर ने अपने साथ बद्दी ले गया और पटवारी के साथ शराब पीने के बाद उसकी हर हसरत पूरी करने की बात कहने लगा। इस पर लड़की ने विरोध जताया और वहां से वापस आ गई।

ढकौली की कृष्णा एन्क्लेव निवासी 21 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह नौकरी की खोज में थी। इस दौरान उसकी कृष्णा एन्क्लेव में ग्रीन रीयल एस्टेट के नाम पर काम करने वाले प्रॉपर्टी डीलर मुकेश के साथ जान पहचान हुई। मुकेश ने उसे नौकरी देने की बात कही और कहा कि उसे उसके साथ प्रोजेक्ट देखने के लिए बद्दी चलना होगा।

युवती के मुताबिक मुकेश के साथ कार में बैठ कर प्रोजेक्ट देखने के लिए बद्दी चली गई। वहां मुकेश ने उसे एक पटवारी साथ शराब पीने और उसकी हर बात मानने को कहा। मुकेश ने कहा कि अगर उसे नौकरी करनी है तो उसे लोगों को खुश करना होगा।

इस पर युवती ने उसका विरोध किया और एेसी नौकरी करने से इन्कार करते हुए वापस आ गई। युवती ने कहा कि मुकेश उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता है। ढकौली पुलिस चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह ने कहा कि लड़की की तरफ से शिकायत मिलने बाद में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः युवती को जाल में फंसा दुष्कर्म करता रहा युवक, शादी की बात की तो मुकर गया