विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बनाया मोर्चा, व्हाट्सअप ग्रुपों में वायरल हुए पोस्टर

By Vinay KumarEdited By:
Published: Thu, 08 Apr 2021 07:41 AM (IST)

चंडीगढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने एक नए गैर राजनीतिक संगठन का गठन किया है। जब से ...और पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बनाया चंडीगढ़ विकासशील मोर्चा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बनाया चंडीगढ़ विकासशील मोर्चा।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने एक नए गैर राजनीतिक संगठन का गठन किया है। जिसका नाम चंडीगढ़ विकासशील मोर्चा नाम दिया गया है। मालूम हो कि जब से छाबड़ा को अध्यक्ष पद से हटाकर सुभाष चावला को हाईकमान ने अध्यक्ष बनाया है तब से छाबड़ा के समर्थक नाराज है। चावला को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद छाबड़ा के चंद समर्थकों ने रोष भी जाहिर किया था। मालूम हो कि छाबड़ा ने पिछले माह शायरी अंदाज में चावला के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जा रहा और वह जल्द ही लोगों के बीच होंगे। बुधवार शाम को शहर के व्हाट्सअप ग्रुपों में छाबड़ा के नए बनाए गए संगठन के पोस्टर वायरल हुए। पोस्टर पर लिखा है हर अन्याय अहित के खिलाफ संघर्ष हमारा नारा है। मालूम हो कि दो माह पहले जब सुभाष चावला को अध्यक्ष बनाया गया था तब से छाबड़ा ने चुप्पी साधी हुई है।

यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति

सूत्रों का कहना है कि छाबड़ा अब शहर में मोर्चा के साथ काम करते हुए रहेंगे और लाेगों के बीच जाएंगे। छाबड़ा की ओर से विकासशील मोर्चा बनाने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस नेता इसके पीछे क्या है इसे जानने का प्रयास कर रहे हैं। मालूम हो कि छाबड़ा कांग्रेस के छह साल तक अध्यक्ष रहे हैं। छाबड़ा समर्थकों का आरोप है कि छाबड़ा जिस तरीके से अध्यक्ष पद से हटाया गया है वह तरीका ठीक नही था। छाबड़ा को विश्वास में लेकर चावला को अध्यक्ष बनाना चाहिए था। इस समय कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला मैक्स अस्पताल में कोरोना होने के कारण भर्ती है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर

छाबड़ा ने जो नए संगठन का गठन किया और पोस्टर जारी किया है उसमें खुद की तस्वीर लगाई है जिसमें यह भी कहा है कि जल्द ही आपके सबके बीच बनेंगे आपकी सशक्त आवाज। ऐसे में छाबड़ा जल्द ही अपने संगठन के माध्यम से सक्रिय हो जाएंगे। इस नए बनाए गए मोर्चा में अपनी करीबियों को भी शामिल करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि वह पार्टी में ही है और गैर राजनीतिक संगठन का गठन इसलिए किया गया है। उनका कहना है कि वह कांग्रेसी है और कांग्रेस के साथ ही रहेंगे उनका गठित होने वाला संगठन शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा उनका कहना है कि जल्द ही वह संघर्ष और आंदोलन भी छड़ेंगे। वहीं छाबड़ा समर्थक व कांग्रेस के महासचिव संदीप भारद्वाज का कहना है कि छाबड़ा एक मेहनती नेता है और पार्टी के साथ ही जुड़े रहेंगे लेकिन संगठन का गठन अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया है। जिसका परिणाम जल्द ही सामने आएगा और कांग्रेस पार्टी को ही फायदा मिलेगा उनका कहना है कि इस संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।