विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में Axis Bank से 4 करोड़ रुपये चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की फिल्मी कहानी, लव मैरिज की तो परिवार ने किया बे-दखल

By Ankesh KumarEdited By:
Published: Tue, 13 Apr 2021 01:21 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित एक्सिस बैंक में चार करोड़ चार लाख रुपये की चोरी के आरोपित बैंक के सिक्योरिटी ...और पढ़ें

एक्सिस बैंक के सीसीटीवी में कैद आरोपित सुनील।
एक्सिस बैंक के सीसीटीवी में कैद आरोपित सुनील।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। Chandigarh Axis Bank 4 Crore Theft Case: चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एक्सिस बैंक में चार करोड़ चार लाख रुपये की चोरी का मास्टरमाइंट इसी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नोकरी करने वाला सुनील ही है। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस आरोपित सिक्योरिटी गार्ड सुनील को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। यह चोरी शहर की अब तक की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है। 

बैंक करोड़ों रुपये चोरी करने वाले आरोपित गार्ड 34 वर्षीय सुनील के जीवन की कहानी भी बिल्कुल फिल्मी है। हरियाणा के जिला पंचकूला के गांव मोरनी का रहने वाले सुनील ने लव मैरीज की है। यह शादी उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर की थी। प्रेमिका को भागकर शादी करने के बाद नाराज परिवार ने उसे संपत्ति ने बे-दखल कर दिया था। इसके बाद काफी समय तक उसका अपने माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्यों से मिलना जुलना बंद हो गया था। हालांकि बाद में वह कभी कबार अपने गांव मोरनी जाता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपित सुनील के स्वजनों बताया कि सुनील पिछले छह महीने से गांव नहीं आया था। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह भी भरोसा नहीं कर पाए। सुनील अब वांटेड है और पुलिस को उसकी तलाश है। चंडीगढ़ पुलिस ने उसके मोरनी स्थित गांव में भी छापामारी की लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। 

पुलिस के अनुसार आरोपित की तलाश में मोरनी स्थित उसके घर में रेड की गई। इस दौरान उसके घर वालों से  मोरनी चौकी में बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की है। आरोपित के पिता राममूर्ति ने बताया कि सुनील के बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। वह पिछले छह महीने से घर नहीं आया था। उन्होंने बताया कि सुनील ने परिवार के खिलाफ जाकर लव-मैरिज की थी। जिसे लेकर परिवार में काफी विवाद चलता रहा। कई बार समझाने के बावजूद अपनी जिद पर अड़े बेटे सुनील को परिवार और संपत्ति से बे दखल कर दिया था।

मोरनी के टिक्कर हिल्स का रहने वाला है सुनील

पुलिस के अनुसार आरोपित सुनील मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरानी स्थित टिक्कर हिल्स के गांव बाबड़वाली भोज कुदाना का रहने वाला है। वह बचपन से ही काफी जिद्दी था। इससे पहले भी कई बार पारिवार विवाद के कारण गांव में काफी चर्चा भी रह चुका है। आरोपित की तलाश में पुलिस मोरनी पुलिस के साथ आसपास के एरिया में भी लोगों से पूछताछ करने में लगी है।

यह भी पढ़ें : एडवाइजर परिदा ने किया ट्वीट, चंडीगढ़ में संक्रमण बढ़ा, लगाना पड़ सकता है लॉकडाउन

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें