विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid Vaccination In Punjab: पंजाब में 18 से 45 वर्ष तक आयु वालों का मुफ्त होगा टीकाकरण

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 23 Apr 2021 09:31 AM (IST)

Covid Vaccination In Punjab पंजाब में 18 से 45 वर्ष के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन 1 मई से होगा। इस ...और पढ़ें

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो।

जेएनएन, चंडीगढ़। कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के तहत एक मई से 18 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों को सभी सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन की डोज मुफ्त लगाई जाएगी। वीरवार को कोरोना के रिव्यू को लेकर हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात का एलान किया। कैप्टन ने कहा कि वीरवार को पंजाब को कोविशील्ड की चार लाख डोज मिल गई हैैं और जिलों में भेजी जा रही हैं।

कैप्टन ने रेमडेसिविर और टोसिलजुमांब दवाओं की कालाबाजारी की रिपोर्ट पर कहा कि इन दवाओं के लिए तय किए गए प्रोटोकोल का उचित ढंग से प्रचार किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के अध्ययन ने यह साफ कर दिया है कि इनमें से बहुत सी दवाओं का मरीज की जान बचाने से कोई संबंध नहीं है। कैप्टन ने कहा कि ऐसी दवाओं की खरीद जारी रखनी चाहिए जिसका उपयोग मरीजों के लिए सहायक हो। यह दवाएं सरकारी अस्पतालों में मुहैया करवाई जाएं और जिन निजी अस्पतालों में इनका प्रयोग हो रहा है उन अस्पतालों की मदद भी करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू ने साधा निशाना, ट्विटर पर लिखा- हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे

बैठक के दौरान कैप्टन ने शुरुआती दौर में वैक्सीन की सप्लाई की कमी और प्रभावी टीकाकरण अभियान को लेकर सुझाव देने के लिए वायरोलाजिस्ट डा. गगनदीप कंग, सीएमसी वेल्लोर के प्रो. डा. जैकब जान व पीजीआइ के पब्लिक हेल्थ के पूर्व प्रमुख डा. राजेश कुमार पर आधारित कोर ग्रुप का गठन किया। डा. कंग ने कहा कि मोहाली, लुधियाना, जालंधर व अमृतसर में अध्यापकों सहित व्यवसायिक समूहों को टीकाकरण में पहल दी जाए। क्योंकि यहां ज्यादा केस सामने आ रहे हैैं।

यह भी पढ़ें: पटियाला में महिला के चेहरे पर टेप लपेटकर हत्या, बेटे के आफिस के रास्ते घर में घुसे हत्यारे 

यह भी पढ़ें: IAS अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत, डिवीजन बेंच ने प्रतिकूल टिप्पणी पर रोक लगाई