विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा- वित्तीय स्थिति खराब, राज्य में नहीं कोई आय

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 23 Jun 2023 12:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2023 01:13 PM (IST)

Congresss V/S AAP in Punjab पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाब की वित्तीय स्थिति को गंभीर करार दे दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की वित्तीय स्थिति खराब है। राज्य में कोई आय नहीं है। सिद्धू ने कहा कि लोगों के पैसों से राजकोष भरा जा रहा है।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा- वित्तीय स्थिती खराब, राज्य में नहीं कोई आय
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा- वित्तीय स्थिती खराब, राज्य में नहीं कोई आय

चंडीगढ़,ऑनलाइन डेस्क। Punjab Politics News: पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाब की वित्तीय स्थिति को गंभीर करार दे दिया है। दरअसल, पंजाब सरकार ने पेंशन धारकों से भी 200 रुपए वसूलने की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद CM भगवंत मान की सरकार एक बार फिर विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। इसी मौके पर नवजोत सिद्धू ने मान सरकार को घेर लिया।

पंजाब की वित्तीय स्थिति खराब- सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब की वित्तीय स्थिति खराब है। राज्य में कोई आय नहीं है। उन्होंने पेंशन धारकों से पैसे वसूलने के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यक्तियों के पैसों से राजकोष भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब बेताब उधार में है। नवजोत आगे बोले कि अप्रत्यक्ष कर और अब स्पष्ट प्रत्यक्ष कर है। स्पष्ट रूप से पंजाब सरकार की वित्तीय स्थिति को गंभीर स्थिति में दर्शाता है।

'बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी?'

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में पेंशन भोगियों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 200 रुपए विकास कर यह राज्य के लोगों पर पैसों का एक और हमला है। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से किए गए आत्मकेंद्रित वादे मतदाताओं पर कर लगाकर पूरे किए जा रहे हैं, जबकि माफिया सत्ता में बैठे लोगों को कमीशन देकर खनन, शराब, भूमि और परिवहन के माध्यम से पंजाब के खजाने का राजस्व निकालना जारी रखते हैं।...... बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी?

क्या था पंजाब सरकार का फैसला?

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार के फैसले के मुताबिक राज्य में नौकरी पेशा करने वाला हर व्यक्ति राज्य सरकार को हर माह 200 रुपए डेवलपमेंट व प्रोफेशनल टैक्स के तौर भुगतान कर रहे थे। यानी कि साल का एक व्यक्ति 2400 रुपए पंजाब सरकार को दे रहा था। यह सिर्फ नौकरी पेशा वाले लोगों पर ही लागू था।

पेंशन धारकों को भी भरने होंगे 200 रुपये

दुकानदार व पेंशनर को यह टैक्स नहीं देना पड़ता था। लेकिन पंजाब सरकार ने फिर निर्देश में बदलाव किया और अब पेंशनर्स से भी यह टैक्स लेने की घोषणा की है। पेंशन धारकों को भी अब साल में 2400 रुपए टैक्स के तौर पर देने होंगे। खास बात है कि यह टैक्स पहले ही पेंशन से काट लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।