विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress CWC: चरणजीत चन्नी की कांग्रेस वर्किंग कमेटी में एंट्री, प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग पर पड़े भारी

By Inderpreet Singh Edited By: Rajat Mourya
Published: Sun, 20 Aug 2023 07:47 PM (IST)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी में जगह दी है। माना जा रहा है कि ...और पढ़ें

चरणजीत चन्नी की कांग्रेस वर्किंग कमेटी में एंट्री, प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग पर पड़े भारी (फाइल फोटो)
चरणजीत चन्नी की कांग्रेस वर्किंग कमेटी में एंट्री, प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग पर पड़े भारी (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, कैलाश नाथ। Congress Working Committee पंजाब की आप सरकार (AAP) भले ही पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस जांच कर रही हो लेकिन कांग्रेस में उनका कद बढ़ा है। चन्नी को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। चन्नी विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर भारी पड़े हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी की वर्किंग कमेटी में एंट्री पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्थान पर हुई है। कैप्टन बतौर मुख्यमंत्री इस कमेटी का हिस्सा हुआ करते थे। जबकि अंबिका सोनी नियमित रूप से इस कमेटी का हिस्सा रही हैं। पंजाब में भले ही कांग्रेस की सरकार न हो और पार्टी मात्र 18 विधानसभा सीटों पर सिमट कर रह गई हो लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के नेताओं का कद बढ़ा है।

इन नेताओं को भी मिली जगह

राजस्थान का प्रभारी होने के नाते पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) का हिस्सा बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के प्रवक्ता रहे मनीष तिवारी को भी सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य में रखा गया है। जी-23 का हिस्सा रहे मनीष तिवारी के पहले पार्टी के साथ संबंध बिगड़ गए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसमें सुधार देखने को मिला है।

111 दिनों के लिए मुख्यमंत्री रहे थे चन्नी

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 111 दिनों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री बने चन्नी को कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पुन: मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था। हालांकि, चुनाव से पहले ही ईडी ने चन्नी के भांजे को 12 करोड़ रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद विजिलेंस चन्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही है।

बाजवा को लगा झटका

चन्नी के सीडब्ल्यूसी का सदस्य विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के लिए भी एक झटका माना जा रहा है। क्योंकि कैप्टन और सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ कर जाने के बाद बाजवा ही वर्तमान में सबसे वरिष्ठ नेता हैं। जानकारी के अनुसार, पहला ऐसा मौका है जब पंजाब के चार नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बने हैं।