विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेत खनन मामला: राणा गुरजीत व पांच कांग्रेस MLA के खिलाफ लोकपाल से शिकायत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 08:52 PM (IST)

भाजपा ने रेत खनन के ठेका मामले में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह व पांच कांग्रेस विधायकों के खिलाफ लोकायुक्‍त ...और पढ़ें

रेत खनन मामला: राणा गुरजीत व पांच कांग्रेस MLA के खिलाफ लोकपाल से शिकायत
रेत खनन मामला: राणा गुरजीत व पांच कांग्रेस MLA के खिलाफ लोकपाल से शिकायत

जेएनएन, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने रेत खनन के ठेकों में हुए घालमेल के मामले में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह व पांच कांग्रेस विधायकों के खिलाफ लोकायुक्‍त को शिकायत दी है। पार्टी ने लोकपाल रिटा. चीफ जस्टिस एसके मित्तल से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि इन नेताओं के खिलाफ लोकपाल एक्ट 1996 के तहत कार्रवाई की जाए।

लोकपाल से मिलने के बाद भाजपा सचिव विनीत जोशी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह सहित फरीदकोट के विधायक कुशलदीप ढिल्लोंं, खेमकरण से विधायक सुखपाल भुल्लर, समराला के विधायक अमरीक ढिल्लों, गुरु हरसहाय के विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी व नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के खिलाफ कारवाई कर मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि  पिछले दिनों हुई रेत खनन की नीलामी में अपने सरकारी रसूख का दुरुपयोग करते हुए इन नेताओं ने नियमों को ताक पर रखकर अपने चहेतों, करीबियों और रिश्तेदारों को रेत के ठेके दिलवाए हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 14 से 23 जून तक, 20 को पेश होगा बजट

उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग दायर की गई शिकायतों में लोकपाल को विस्तृत रूप से बताया गया है कि  किस तरह बोली के नियम बदले गए और  सिंचाई विभाग की ओर से अच्छी कमाई वाली खड्डों की पहचान की गई। नीलामी में कम से कम तीन बोलीकर्ता के शामिल होने की शर्त को ताक पर रखकर एक ही बोलीकर्ता होने पर उसे ही खड्ड अलॉट कर दी गई।

यह भी पढ़ें: बच्‍चों के यौन शोषण का बदला लेने को किशोर से बर्बरता, बनाई वीडियो

उन्‍होंने कहा कि यहां तक की एक ही व्यक्ति को सिंगल बोलीकर्ता के तौर पर पांच खनन खड्डे दे दिए गए। बिना ज्यादा कंपीटिशन के खड्डें दे दी गईं। कौडिय़ों के भाव एकल बोली से मंत्री व विधायकों ने अपने करीबियों को खड्ड दिलाकर रेत व्यापार पर कब्जा करने का प्रयास किया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व इकबाल सिंह लालपुरा व विजय पुरी और महामंत्री मनजीत सिंह राय शामिल थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मकानों की छतें गिरने से चार की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।