'इन्होंने ही मांगी थी रिश्वत...' पूर्व DIG भुल्लर और बिचौलिये को देख जज के सामने बोला शिकायतकर्ता
सीबीआई कोर्ट में शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिये की पहचान की। आकाश ने 8 ...और पढ़ें

शिकायकर्ता आकाश बत्ता ने कोर्ट में पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिये कृष्णु शारदा को पहचाना।
HighLights
शिकायतकर्ता ने भुल्लर और बिचौलिये कृष्णु शारदा को पहचाना।
आकाश बत्ता ने 8 लाख रुपये रिश्वत मामले में गवाही दोहराई।
सीबीआई का केस मजबूत हुआ, अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आठ लाख रुपये रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने वीरवार को सीबीआई कोर्ट में भुल्लर और बिचौलिये कृष्णु शारदा की पहचान कर ली।
कोर्ट के आदेश पर पहली बार शिकायतकर्ता को गवाही के लिए बुलाया गया था। गवाही से पहले जज ने उन्हें भुल्लर और कृष्णु की पहचान करने के लिए कहा। भुल्लर उस समय कोर्ट में मौजूद थे और जबकि कृष्णु को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।
आकाश ने दोनों को देखकर बता दिया कि इन्होंने ही उससे रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद आकाश ने गवाही के दौरान सीबीआई को दिए पुराने बयानों को दोहराया। वह अपने बयानों पर कायम रहा, जिससे सीबीआई का केस और मजबूत हो गया।
आकाश ने बताया कि उसके खिलाफ एक आपराधिक मामला लंबित था और उसमें गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी। बत्ता को बेटे के जन्मदिन की वजह से जल्दी जाना पड़ा, जिससे गवाही अभी पूरी नहीं हुई है। अब मामले की सुनवाई एक अक्टूबर के लिए टाल दी गई है।
यह भी पढ़ें- 24 सितंबर को सीबीआई कोर्ट में खुलेगा पूर्व DIG भुल्लर रिश्वतकांड का राज, शिकायतकर्ता पहली बार होंगे पेश
जज ने कहा-घबराओ मत, जाे सच है वह बता दो
वीरवार को आकाश बत्ता सुबह ही काेर्ट पहुंच गए। उन्हें पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा दी गई है। वह अपने गनमैन के साथ काेर्ट पहुंचे।इसके बाद उन्होंने ने निलंबित डीआईजी की पोल खोलनी शुरू की। उनकी गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष उनका क्राॅस एग्जामिनेशन करेंगे जोकि इस केस में काफी अहम साबित होगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर पर CBI का डबल अटैक, भ्रष्टाचार के बाद अब आय से ज्यादा संपत्ति का केस दर्ज
भुल्लर के घर से मिले थे साढ़े सात करोड़ कैश
पिछले साल सीबीआई ने भुल्लर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके सेक्टर-40 स्थित घर पर छापेमारी की गई थी। सीबीआई ने वहां से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये कैश, करीब ढाई किलो सोना और महंगी घड़ियां बरामद की थीं।
सीबीआई ने भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अलग मामला भी दर्ज किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने भी उनके खिलाफ मनी लाॅन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच शुरू की थी।
