विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड, आज दिन में खिली रहेगी धूप; जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 03 Dec 2023 07:35 AM (IST)

पंजाब के कई जिलों में अचानक ठंड बढ़ गई है। तेज हवाएं भी चलीं जिससे दिन व रात का तापमान ...और पढ़ें

तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड
तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में अचानक ठंड बढ़ गई है। तेज हवाएं भी चलीं, जिससे दिन व रात का तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में धूप खिली रहेगी। तापमान की बात करें तो अधिकतम 24 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं शनिवार को सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही थी।

सर्दी में लापरवाही हो सकती है खतरनाक साबित

ग्लोबल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. धीरज भाटिया का कहना है कि तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है। इस दौरान खास बच्चों तथा बुजुर्गों को एहतियात बरतनी चाहिए। सर्दी में लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। इसकी वजह से बुखार, नजला जुकाम और छाती रोग होने का खतरा रहता है। दिल तथा ब्लड प्रेशर की बीमारी के मरीजों को भी सर्दी में बिना गर्म कपड़े पहने बाहर निकला नही चाहिए।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, लोग घरों में होने लगे पैक; मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पढ़ें अपडेट

दिन और रात में देखने को मिला तापमान का असर

बता दें चार साल बाद इस बार नवंबर में 28.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जबकि 2019 में 35.2 एमएम वर्षा हुई थी। 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि इससे पहले 1978 में भी इस दिन 15.0 डिग्री तापमान रहा था। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में केवल 3.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला।

तापमान में गिरावट आने से डेंगू के तेवर ठंडे

तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के तेवर भी ठंडे पड़ने लगे हैं। जिले में डेंगू का केवल एक ही मरीज सामने आया। सेहत विभाग के अनुसार जिले के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से सिविल अस्पताल में 9 संदिग्ध डेंगू के मरीजों के सैंपलों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के तेवर, सुबह-शाम छाया कोहरा; तापमान में गिरावट आने से ठंड ने पकड़ी रफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।