विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, लोग घरों में होने लगे पैक; मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पढ़ें अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 02 Dec 2023 07:36 AM (IST)

Punjab Weather पंजाब में तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम लोग अपने घरों में पैक होने लगे हैं। ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

HighLights

  1. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं।
  2. मौसम विभाग की डॉ. किंगरा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल बने हुए हैं।
  3. तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के तेवर भी ठंडे पड़ने लगे हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Punjab Weather: राज्‍य में बारिश होने के बाद ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम लोग अपने घरों में पैक होने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान 24.1 और न्‍यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। साथ ही मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में कुछेक क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

46 साल में पहली बार इतना तापमान किया गया दर्ज

46 साल के बाद पहली बार 30 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री लुढ़कर 18.0 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 1977 में 30 नवंबर को दिन का तापमान 16.6 डिग्री था। बुधवार को अधितम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जिले में 24 घंटों के दौरान 12.6 एमएम वर्षा हुई है।

यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! बारिश गिराएगी तापमान, पंजाब में दो दिन जमकर बरसेंगे बदरा; जहरीली हवा से मिलेगी राहत

वाहन चालकों को जलानी पड़ी लाइटें

चार साल बाद इस बार नवंबर में 28.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जबकि 2019 में 35.2 एमएम वर्षा हुई थी। 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि इससे पहले 1978 में भी इस दिन 15.0 डिग्री तापमान रहा था। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में केवल 3.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला।

गुरुवार सुबह बादल छाए रहे और सुबह एक समय ऐसा आया जब काले बादल छा गए और उस दौरान आने-जाने वाले वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद सुबह 10 बजे के करीब वर्षा शुरू हुई जोकि दोपहर तीन बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज होती रही।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदला मौसम

मौसम विभाग की डॉ. किंगरा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल बने हुए हैं। कहीं वर्षा भी हुई है। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी रहेगा। शनिवार से वर्षा का अनुमान नहीं है। आने वाले दिनों में पंजाब के कुछ हिस्सों में धुंध बनेगी। वर्षा से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होगा और इससे होने वाली बीमारियों से राहत मिलेगी। वर्षा हल्की हो रही है, इसलिए कृषि में कोई नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, दो दिन तक साफ रहेगा आसमान; फिर बारिश की होगी बौछार

तापमान में गिरावट से ठंडा पड़ने लगा डेंगू

तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के तेवर भी ठंडे पड़ने लगे हैं। शुक्रवार को जिले में डेंगू का केवल एक ही मरीज सामने आया। सेहत विभाग के अनुसार जिले के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से सिविल अस्पताल में 9 संदिग्ध डेंगू के मरीजों के सैंपलों की जांच की गई। इनमें से एक मरीज को डेंगू होने की पुष्टि हुई। जिले में डेंगू के 170 मामले सामने आ चुके है। इनमें से 108 शहरी तथा 62 देहात इलाके के शामिल है। वहीं चिकनगुनिया के 304 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।