विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब में बनेगी फिल्म सिटी

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sun, 22 Jan 2023 01:44 PM (IST)

पंजाबी संगीत और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब जल्द ही पंजाब में फिल्म सिटी बनने जा रही ...और पढ़ें

पंजाबी संगीत और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही पंजाब में फिल्म सिटी बनने जा रही है
पंजाबी संगीत और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही पंजाब में फिल्म सिटी बनने जा रही है

चंडीगढ़, एएनआई। पंजाबी म्यूजिक का कायल न सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व है। न सिर्फ संगीत बल्कि पंजाबी फिल्मों का भी जादू धीरे-धीरे चारों ओर छाने लगा है। पंजाबी संगीत और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब जल्द ही पंजाब में फिल्म सिटी बनने जा रही है। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।

भगवंत मान इस वक्त मुंबई मे हैं और इस दौरान उन्होंने पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की इच्छा जताई है। उनका मानना है कि पंजाबी संगीन और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में फिल्म सिटी की आवश्यकता है। इससे हमारे युवाओं को करियर बनाने के लिए नई मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Chandigarh: एम्स दिल्ली और जीएमसीएच चंडीगढ़ मिलकर करेंगे कोरोना काल में स्कूल जाने वाले दो हजार बच्चों पर शोध

'पंजाबी सिनेमा और बॉलीवुड को जोड़ना चाहता हूं'

मुंबई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा को जोड़ना चाहते हैं। भगवंत मान ने कहा, "हम पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। मैं मुंबई के फिल्म स्टूडियो से अनुरोध करूंगा कि वे पंजाब में भी अपने स्टूडियो स्थापित करें। मैं यहां पंजाबी सिनेमा उद्योग और बॉलीवुड को जोड़ने आया हूं।"

यह भी पढ़ें: Punjab Fraud: एक्टिवा में कागजात रखकर लोगों से वसूलता था पैसे, लोगों ने पूछा तो मौके से हुआ फरार

पंजाबी गानों के लोग कायल

गौरतलब है कि पंजाबी गानों की पूरी दुनिया कायल है। मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला पंजाब के ही रहने वाले थे। उनके पंजाबी गानों की धूम विदेशों में भारत से भी ज्यादा है। मूसेवाला भले ही अब हमारे बीच नही हैं लेकिन उनके गानों को लोग अभी भी पसंद कर रहे हैं। मूसेवाला के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ एक ऐसे पंजाबी सिंगर है, जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। विदेश में दिलजीत के कॉन्सर्ट होते हैं।

पंजाबी गानों को हम अक्सर विदेशों में बजते देखते हैं। भारत में तो पंजाबी गानों का ट्रेंड रहता ही है। अब अगर पंजाब में फिल्म सिटी खुल जाती है तो पंजाबी सिनेमा और पंजाबी म्यूजिक को एक नई पहचान मिलेगी। बॉलीवुड में पहले ही पंजाबी सिंगर अपनी धाक जमा चुके हैं।