स्कूल के दिनों में दोस्ती, दबाव में शादी और रिश्ते में खटास के बाद बेरहमी से हत्या; चंडीगढ़ शिखा हत्याकांड में खुलासा
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में शिखा की हत्या का खुलासा हुआ है। पति रॉबिन सिंह ने नाबालिग उम्र ...और पढ़ें

सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में की शिखा की बेरहमी से हत्या। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
रॉबिन सिंह ने नाबालिग शिखा से दोस्ती कर शादी की।
दो बच्चों के जन्म के बाद रिश्ते में खटास आई।
रॉबिन ने पत्थरों से कुचलकर शिखा की बेरहमी से हत्या की।
जागरण संवाद, चंडीगढ़। पुलिस हेड क्वार्टर से 100 कदम दूर सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में महिला की हत्या के मामले में कई खुलासे हुए हैं। सबसे अहम यह है कि नाबालिग लड़की से दोस्ती कर शादी का दबाव बनाया और दो बच्चों के जन्म के बाद रिश्ते में खटास आने पर बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई।
शिखा की जान लेने वाले उसके पति रॉबिन सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शिखा की मां गुंजन के मुताबिक, रॉबिन ने 2017 में शिखा से दोस्ती की थी। शिखा की उम्र उस समय 16 साल थी और वह सेक्टर-15 के स्कूल में पढ़ती थी। रॉबिन स्कूल के बाहर गेड़ियां मारता था।
रॉबिन ने किसी बहाने से शिखा के साथ बातचीत शुरू की और फिर दोनों में दोस्ती हो गई। बातचीत बढ़ने पर रॉबिन ने शिखा पर शादी का दबाव बनाया। परिवार ने विरोध किया तो रॉबिन ने शिखा के भाई समेत परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। गुंजन का आरोप है कि परिवार को मजबूरी में शादी के लिए राजी होना पड़ा।
शादी के कई साल सबकुछ ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे शिखा के प्रति रॉबिन के बर्ताव में बदलाव आता गया। वह रोजाना झगड़ा करने लगा। इसी वजह से शिखा अपने दोनों को रॉबिन के पास छोड़कर मां के साथ रहने लगी।
इसी दौरान एक दिन रॉबिन का अपनी सास के साथ भी झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में सास पर हमला किया। पुलिस तक मामला पहुंचा। इस मामले में रॉबिन जमानत पर छूटा। इसके बाद वह शिखा से बातचीत करने का दवाब बनाता रहा।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में महिला की बेरहमी से हत्या, पत्थरों से कुचला सिर; पुलिस मुख्यालय से 100 कदम दूर मिला शव
बाजार घूमे, साथ खाना खाया और फिर हो गया झगड़ा
पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर को रॉबिन शिखा के सेक्टर-27 स्थित ऑफिस पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया। दोनों ने पहले शहर में घूमे। बाजार में एक साथ खाना खाया। शाम करीब पौने 8 बजे रॉबिन जबरदस्ती शिखा को सेक्टर-10 की लेजर वैली लेकर पहुंचा।
यहां दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में रॉबिन ने पेवर ब्लॉक से शिखा के सिर पर कई वार किए। अगले दिन सुबह उसका शव पेट्रोल पंप के पीछे ग्रीन बेल्ट में मिला।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।