विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh: ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती ने बाथरूम में लगाया कैमरा, अपनी ही सहेलियों की बनाई अश्लील वीडियो; दोनों आरोपी गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 29 Nov 2023 12:23 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में स्थित PG के बाथरूम में कैमरा लगाकर साथी लड़कियों का अश्लील फोटो वीडियो बनाने का ...और पढ़ें

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती ने बाथरूम में लगाया कैमरा, अपनी ही सहेलियों की बनाई अश्लील वीडियो
ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती ने बाथरूम में लगाया कैमरा, अपनी ही सहेलियों की बनाई अश्लील वीडियो

HighLights

  1. ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती ने बाथरूम में लगाया कैमरा
  2. अपनी ही सहेलियों की बनाई अश्लील वीडियो
  3. पुलिस ने गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने ही अपनी साथियों की अश्लील वीडियो (Obscene Videos)  रिकॉर्ड करने की कोशिश की। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में स्थित PG के बाथरूम में कैमरा लगाकर साथी लड़कियों का अश्लील फोटो वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

लड़की ने बाथरूम में गीज़र के ऊपर कैमरा (Camera in Bathroom) लगा दिया था जिससे युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर अपने बॉयफ़्रेंड को भेज सके। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।

बाथरूम में गीजर के ऊपर रखा था कैमरा

इस पूरे मामले का खुलासा उस दौरान हुआ जब एक लड़की बाथरूम में गई और गीजर के ऊपर रखे कैमरे पर उसकी नजर पड़ी। उसने इस बारे में अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद सभी युवतियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की और आरोपी युवती और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- SIT करेगी होमगार्ड की हत्या के मामले की जांच, निहंग सिखों ने की थी फायरिंग; ADGP बोले- किसी को नहीं छोड़ेंगे

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर बाथरूम में लगाया कैमरा

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर बाथरूम कैमरा रखा था, ताकि अन्य लड़कियों की नाहते की वीडियों बॉयफ़्रेंड के पास भेज सके। फिलहाल दोनों ही पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बैखोफ हुए लुटेरे...पास में पुलिस थाना फिर भी दिनदहाड़े लूट, पेट्रोल पंप कर्मचारी से 25 लाख लेकर हुए फरार; तलाश में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।