विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Politics: आप सरकार हर क्षेत्र में फेल, लोगों का भ्रम टूट गया: भाजपा प्रदेस प्रभारी विजय रूपाणी

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 14 Dec 2022 11:46 AM (IST)

BJP के पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने कहा कि पंजाब में भाजपा अकेले ही चलेगी और पार्टी का लक्ष्य ...और पढ़ें

आप सरकार हर क्षेत्र में फेल, लोगों का भ्रम टूट गया: भाजपा प्रदेस प्रभारी विजय रूपाणी
आप सरकार हर क्षेत्र में फेल, लोगों का भ्रम टूट गया: भाजपा प्रदेस प्रभारी विजय रूपाणी

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने स्पष्ट कर दिया कि पंजाब में भाजपा अकेले ही चलेगी और पार्टी का लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव हैं। रूपाणी ने उन अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया जिनमें भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की संभावना की बातें कही जा रही थीं। वह मंगलवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे।

आप सरकार पंजाब में हर मोर्चे पर विफल - रुपाणी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार पंजाब में हर मोर्चे पर विफल रही है। इसी कारण से लोगों का भ्रम टूट चुका है। यहां की कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। पंजाब सीमावर्ती राज्य है और मुख्यमंत्री भगवंत मान को कड़े कदम उठाने के साथ बी केंद्र से मदद भी लेनी चाहिए। भाजपा के प्रभारी बनने के बाद पहली बार पंजाब भाजपा के दफ्तर पहुंचे विजय रूपाणी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की। गुजरात में भाजपा को मिली जीत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो माह तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चक्कर काटे लेकिन गुजरात के लोगों ने विकास को अपनाया न की रेवड़ी बांटने की राजनीति को।

127 सीटों पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की जमानत जब्त

उन्होंने कहा कि न केवल कांग्रेस के ग्राफ में रिकार्ड गिरावट आई बल्कि 127 सीटों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जमानत जब्त हो गई। जो पांच सीटें वह जीते भी हैं वहां प्रत्याशी का अपना रसूख था, न कि आप का। उन्होंने कहा कि गुजरात के लिए मुख्यमंत्री मान ने पंजाब को भगवान भरोसे छोड़ दिया। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में पंजाब भाजपा ड्रग्स को लेकर एक जन आंदोलन चलाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रूपाणी ने कहा कि यह राहुल की यात्रा है लेकिन यह सच है कि कांग्रेस तेजी से टूट रही है। शिरोमणि अकाली दल के साथ दोबारा गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर रूपाणी ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले ही चलेगी।

कांग्रेस से आए नेताओं को महत्वपूर्ण भूमिका देने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भाजपा की नीति में विश्वास रखता है, वह पार्टी के साथ है। जो अच्छे लोग हैं, वह उनके साथ है। इससे पहले चंडीगढ़ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुनील जाखड़ और हरजीत ग्रेवाल ने विजय रूपाणी का स्वागत किया।

Amritsar News: आरडीएक्स व हथियारों के मामले में वांछित गुरलाल सहित चार गिरफ्तार

Punjab News: अवैध शराब बनाने के मामले में अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 300 किलो शराब बरामद; मामला दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।