Move to Jagran APP

चंडीगढ़ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर करवाया कार्यक्रम, छात्रों ने डाला भंगड़ा और गिद्दा

चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नाम एक शाम नारीशक्ति के नाम रखा गया था। समारोह में शहर की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 05:03 PM (IST)
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित की गई महिलाओं के साथ पुलिस विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग।

चंडीगढ़, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ पुलिस और क्राफ्ड के साझे प्रयास से सेक्टर-16 के गांधी भवन चंडीगढ़ में 'एक शाम नारीशक्ति के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस के तौर पर अधीक्षक, ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी मनीषा चौधरी शामिल हुईं, जबकि क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी और वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने विशेष अतिथि के तौर पर भाग लिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ पुलिस की महिला प्रकोष्ठ की एसएचओ परवेश कुमारी और उनके सहयोगी कर्मियों ने किया। इसी कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर एक खूबसूरत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय कवि डॉ. अनीश गर्ग ने किया। उन्होंने ने अपनी कविता 'परचम भी लहरा रही हैं बेटियां पर चम भी बचा रहीं बेटियां' से किया। इसके बाद प्रेम विज ने नारी की महिमा और महत्त्व पर कविता पढ़ी।

इसके बाद प्रसिद्ध कवियत्री सुदेश नूर, नेहा शर्मा, डेज़ी बेदी जुनेजा, नेहा अरोड़ा, विजय कपूर, अशोक नादिर, रेणुका चुघ मिढ्ढा, नेहा अरोड़ा ने नारी की वेदना और नारी के विभिन्न रूपों में किरदार निभाने पर खूबसूरत कविताएं पढ़ीं। इसी कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस की महिला प्रकोष्ठ की संस्था 'स्वयं' ने महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के मार्शल आर्ट और अन्य तरीके बताए। इस कार्यक्रम में गांधी स्मारक निधि के सचिव डॉ. देवराज त्यागी और  मनीष शर्मा, चेयरमैन, गांधी स्टडीज, पंजाब विश्वविद्यालय विशेष रूप से उपस्थित रहे। शहर के विभिन्न कालेजों के छात्रों ने भंगड़ा और गीतों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी और क्राफ्ड के कई पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में इंस्पेक्टर राम रतन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा स्पीकर को नहीं मिला प्रोटोकाल के तहत सम्मान, मुख्यमंत्री को दी शिकायत

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.