Move to Jagran APP

Chandigarh News: इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी रह चुका है आरोपित फैजल, इस तरह बना साइबर अपराधी गिरोह का सरगना

चंडीगढ़ साइबर सेल की टीम दूसरे राज्य की पुलिस के संपर्क में है। सेल के अधिकारियों का मानना है कि दूसरे राज्य में होने वाले इस तरह की धोखाधड़ी के मामलों को भी खंगाला जा रहा है। उन मामलों के तार भी इसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

By DeepikaEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 09:14 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 09:14 AM (IST)
साइबर सेल की टीम के साथ गिरफ्तार आरोपित फैजल हुसैन। (जागरण)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिल्ली समेत कई राज्यों में इंश्योरेंस कंपनी में काम करने के बाद युवक साइबर अपराधी गिरोह का सरगना बन गया। उसने नौकरी के दौरान ठगी करने के तरीके जाने और फिर धोखाधड़ी करने के लिए अपना गैंग बना लिया। चंडीगढ़ साइबर सेल की गिरफ्त में आने के बाद आरोपित फैजल हुसैन पूछताछ में कई जानकारी पुलिस के सामने खोल रहा है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार दिल्ली में इंश्योरेंस कंपनी से निकाले जाने के बाद उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर गिरोह बनाने की योजना बनाई। अपने दोस्त की मदद से उसने ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ा जो रिटायर्ड बुजुर्ग लोगों की जानकारी हासिल कर सके। उसके बाद गिरोह में लोगों को बैंक कर्मी बनकर काल करने वालों को शामिल किया गया। इस तरह पूरा गिरोह दिल्ली से संचालित होकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में फैल गया।

इस तरह हुई सरगना की गिरफ्तारी

डीएसपी साइबर सेल रश्मि शर्मा के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा के सुपरविजन में टीम ने आरोपित फैजल को गिरफ्तार किया है। 11 मई 2022 को मनीमाजरा थाने में ठगी का एक केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता मलकीत सिंह ने बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से काल आई थी। सामने से काल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी के लाइफ इंश्योरेंस का कर्मचारी बताकर उनकी पालिसी अपडेट करवाने का बहाना बनाया। आरोपित ने पालिसी अपडेट के बहाने अपने अलग-अलग खातों में उनसे पैसा जमा करवा लिया। पालिसी अपडेट नहीं होने के बाद पुलिस में शिकायत दी थी।

दूसरे राज्यों की पुलिस से संपर्क

इस मामले में चंडीगढ़ साइबर सेल की टीम दूसरे राज्य की पुलिस के संपर्क में है। सेल के अधिकारियों का मानना है कि दूसरे राज्य में होने वाले इस तरह की धोखाधड़ी के मामलों को भी खंगाला जा रहा है। उन मामलों के तार भी इसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः- Chandigarh Weather Update: ट्राईसिटी में सुबह से हो रही तेज बारिश, गर्मी व उमस से मिली राहत, सड़कों का बुरा हाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.