Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: ट्राईसिटी में सुबह से हो रही तेज बारिश, गर्मी व उमस से मिली राहत, सड़कों का बुरा हाल

Chandigarh Weather Update गर्मी और उमस की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली है। दरअसल चंडीगढ़ में सुबह 5 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। एक तरफ बारिश से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर सड़कों का बुरा हाल हो गया है।

By DeepikaEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 08:23 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 08:23 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: ट्राईसिटी में सुबह से हो रही तेज बारिश, गर्मी व उमस से मिली राहत, सड़कों का बुरा हाल
मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक तेज आंधी चलने की आशंका जताई है। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सुबह मौसम ने करवट बदली और बारिश का दौर शुरू हुआ। झमाझम बारिश से जहां एक तरफ शहरवासियों को राहत मिली, तो वहीं दूसरी ओर सड़कें जलमग्न हो गईं। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 6 से 9 जुलाई तक चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश होगी।

loksabha election banner

बता दें कि, चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। इस बार भविष्यवाणी सही साबित हुई। विभाग ने उम्मीद जताई है कि इन तीन दिनों में करीब 100 एमएम से ज्यादा बारिश होगी। जारी चेतावनी में लोगों को अपने घरों से निकलते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर देखने को नहीं मिलेगा और इसमें ज्यादा वृद्धि या गिरावट नहीं होगी। विभाग ने यह भी कहा है कि रात के समय में तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन का तापमान नहीं बदलेगा।

मानसून की सामान्य स्थिति बरकरार

मौसम विभाग की ओर से जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब में मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। मानसून कमजोर नहीं पड़ा है। हवाओं में हो रहे बदलाव की वजह से बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई। विभाग ने 9 जुलाई तक तेज आंधी चलने की भी आशंका जताई है।

यह रहेगा आने वाले दिनों में तापमान

बुधवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है।

वीरवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है।

शुक्रवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है।

शनिवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है।

रविवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः- PSEB 10th Result 2022: प्लंबर की बेटी मनप्रीत ने किया मोहाली का नाम रोशन, दो और छात्रों ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.