विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ निगम चुनाव: भाजपा की पहली सूची में 20 जनरल और 3 एससी प्रत्याशी घोषित, 12 वार्डों में इंतजार

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:55 PM (IST)

भाजपा ने 23 दिसंबर को होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में सामान्य वर्ग के 20 और अनुसूचित जाति के 3 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

नगर निगम चुनाव के लिए 23 दिसंबर को होगा मतदान।

नगर निगम चुनाव के लिए 23 दिसंबर को होगा मतदान।

HighLights

  1. भाजपा ने चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए 23 प्रत्याशी घोषित किए।

  2. सूची में 20 सामान्य और 3 अनुसूचित जाति के उम्मीदवार शामिल।

  3. एससी आरक्षित वार्डों से गुरविंदर, रविंदर, प्रिया को टिकट।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। 23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को 23 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की और 12 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं।

पहली सूची में सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) का दबदबा रहा है। पार्टी ने 20 वार्डों में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी घोषित किए गए, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित तीन वार्डों में एससी श्रेणी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

सूची के अनुसार, वार्ड 1 और 4 एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इन दोनों वार्डों से गुरविंदर सिंह और रविंदर लोहट को टिकट दिया गया है। वहीं, वार्ड 29 एससी महिला के लिए आरक्षित है, जहां से प्रिया वोहरोत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।

इस तरह भाजपा ने कुल तीन एससी आरक्षित वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी 20 वार्ड सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के हैं, जहां पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें महिलाओं के लिए आरक्षित सामान्य वार्ड भी शामिल हैं। बता दें कि नगर निगम में 35 वार्डों के लिए मतदान होना है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए BJP के 23 प्रत्याशी घोषित, पहली सूची जारी होते ही पार्टी में बगावत का डर

महिला आरक्षित सीटों पर भी टिकट

भाजपा की सूची में सामान्य वर्ग की महिला आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। इनमें वार्ड 8 से किरण सिंह, वार्ड 11 से सुमिता कोहली, वार्ड 12 से सुखजीवन कौर, वार्ड 17 से एडवोकेट मीनाक्षी सिंह, वार्ड 21 से सुनीता कौर और वार्ड 26 से रेखा सूद शामिल हैं।

पहली सूची का आरक्षण के हिसाब से गणित

श्रेणी

वार्डों की संख्या

प्रतिशत

एससी आरक्षित

3

13.04%

सामान्य वर्ग (UR)

20

86.96%

कुल उम्मीदवार

23

100%

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।