विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस- AAP को 'खेल' होने का डर, पार्षदों के फोन की हो रही निगरानी; जानें वोट का गणित

Published: Wed, 29 Jan 2025 12:30 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। गुरबख्श रावत के भाजपा में शामिल ...और पढ़ें

कांग्रेस-आप गठबंधन को दो से तीन वोट क्रॉस होने का डर (फाइल फोटो)
कांग्रेस-आप गठबंधन को दो से तीन वोट क्रॉस होने का डर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फोन की बातचीत पर भी वरिष्ठ नेता रख रहे नजर
  2. आप के पास 13 और कांग्रेस के पास 6 वोट
  3. भाजपा के पास अब हो गए हैं 16 वोट

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। Chandigarh Mayor Election: मेयर चुनाव को अब कुछ घंटों का समय ही बचा है। 30 जनवरी को शहर का नया मेयर कौन होगा यह पता चल जाएगा। कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस-आप गठबंधन को अपने दो से तीन वोट क्रॉस होने का डर सता रहा है।

इसे रोकने के लिए पार्षदों के फोन तक की निगरानी हो रही है। फोन जमा कर एक जगह रखे जा रहे हैं। आप के पार्षद रोपड़ स्थित कीकर लांज और कांग्रेस पार्षद फरीदकोट में टीला बाबा फरीद गुरुद्वारा साहिब दर्शन करने पहुंचे। वह भी पंजाब में ही मौजूद हैं। वहीं, आप पार्षद पंजाब पुलिस की निगरानी में हैं। कांग्रेस पार्षदों पर भी वरिष्ठ नेता साथ रहकर नजर रख रहे हैं।

अनपू गुप्ता टाई होने पर पर्ची से बने थे डिप्टी मेयर

गुरबख्श रावत के भाजपा में आने से उनकी वोट संख्या बढ़कर 16 हो गई और कांग्रेस के पार्षद सात से घटकर छह रह गए हैं। वहीं, आप के 13 पार्षद हैं। एक वोट सांसद का रहेगा। गठबंधन के पास 20 वोट हैं। वोट क्रॉस नहीं हुए तो आप-कांग्रेस गठबंधन की जीत अभी भी सुनिश्चित है।

चार वोट की अभी भी गठबंधन के पास बढ़त है। वहीं तीन वोट क्रॉस होते हैं तो मेयर का पद भाजपा छीन सकती है। दो वोट क्रॉस हुई तो दोनों के पास 18-18 वोट होंगे। इस स्थिति में दोनों प्रत्याशी के नाम की पर्ची डाली जाएगी।

जिसके नाम की पर्ची निकली वह मेयर बनेगी। ऐसा दो वर्ष पहले हो चुका है। भाजपा के अनूप गुप्ता ऐसे ही किस्मत के धनी निकले थे और डिप्टी मेयर बने थे।

निगम सदन में चुनाव की तैयारियां

30 को चुनाव होने हैं। इसके लिए निगम सदन में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। बैलेट पेपर बूथ से अध्यक्ष की सीट तक सभी सीसीटीवी की जद में होंगे। पार्षदों, अधिकारियों की सीट भी सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। इनके स्थान, बैटरी बैकअप और बाकी सभी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

अंजू कत्याल के बाद जसविंदर, जसबीर भी पहुंचे रोपड़, पूनम की ना

आम आदमी पार्टी के 12 पार्षद कीकर लांज में हैं। तीन पार्षद शहर में ही थे उनमें से जसविंदर कौर और जसबीर लाडी भी मंगलवार रात बाकी पार्षदों के पास रोपड़ पहुंच गए। अब केवल पूनम देवी ही शहर में है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ मेयर चुनाव: BJP तोड़ न ले, AAP के पार्षद पहुंचे रोपड़ तो कांग्रेस के लुधियाना; पार्षदों की घेराबंदी शुरू

अब वोट गणित

  • भाजपा: 16
  • कांग्रेस: 06
  • आप: 13
  • सांसद: 01

यह भी पढ़ें- Chandigarh Mayor Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार की पार्षद गुरबख्श रावत BJP में शामिल; बदल गया आंकड़ों का गणित