विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को भतीजे ने दी मुखाग्नि; हत्यारोपित बेटे को नहीं मलाल, बोला-जो होना था हो गया

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:03 PM (IST)

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की उनके बेटे अरमान ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी बेटे अरमान ने ...और पढ़ें

हेड कॉन्स्टेबल नितिन की हत्या के आरोपित बेटे अरमान को कोर्ट में पेश किया गया।

हेड कॉन्स्टेबल नितिन की हत्या के आरोपित बेटे अरमान को कोर्ट में पेश किया गया।

HighLights

  1. हेड कॉन्स्टेबल नितिन की बेटे अरमान ने गोली मारकर हत्या की।

  2. बेटे अरमान ने पिता की हत्या पर कोई पछतावा नहीं दिखाया।

  3. पुलिस ने अरमान को तीन दिन के रिमांड पर लिया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रिश्तों की मर्यादा युवा पीढ़ी कैसे भूल रही है, इसका उदाहरण चंडीगढ़ में देखने काे मिला। हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे अरमान को जरा सा भी मलाल नहीं है।

अरमान को जब कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया तो उसने एक ही बात कही कि “जो होना था हो गया।” वहीं, नितिन का शनिवार को पंचकूला के खटौली गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसे भतीजे ने मुखाग्नि दी।

शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सेक्टर-22ए स्थित सरकारी क्वार्टर में अपने कमरे में सो रहे नितिन की कनपटी पर अरमान ने गोली मारी थी। पुलिस रिमांड के दौरान अरमान से हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्तौल की खरीद-फरोख्त और हथियार उसके पास पहुंचने के संबंध में पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें- 15 की उम्र में दिलाई बुलेट, 19 का होते ही बेटे ने मारी गोली, पढ़ें चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल को लाड़-प्यार का क्या नतीजा मिला

कस्टडी में अरमान से पूछताछ के पिता की हत्या को लेकर कोई पछतावा नहीं जताया। पुलिस अब बेटे के इस रवैये और हत्या के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नितिन की पत्नी मोनिका रानी के बयान पर बेटे अरमान सिंह के खिलाफ हत्या समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

मामले में बीएनएस की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25/27/54/59 लगाई गई हैं। करीब 18 वर्ष नौ माह का बेटा अरमान ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 12वीं की पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 19 साल का बेटा नशा करने लगा, युवती संग रहने लगा; हेड कॉन्स्टेबल पिता ने 10 लाख से मना किया तो दाग दी गोली

पोस्टमार्टम के बाद गांव खटोली में अंतिम संस्कार

शनिवार को सेक्टर-16 अस्पताल में डाॅक्टरों के पैनल ने नितिन सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर नितिन के मूल गांव पंचकूला के खटोली पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। भतीजे ने नितिन को मुखाग्नि दी। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से दिवंगत हेड काॅन्स्टेबल को सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।