विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में 19 साल का बेटा नशा करने लगा, युवती संग रहने लगा; हेड कॉन्स्टेबल पिता ने 10 लाख से मना किया तो दाग दी गोली

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:02 PM (IST)

चंडीगढ़ में एक हेड काॅन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या के आरोप में उनके 19 वर्षीय बेटे अरमान को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

आराेपित अरमान को लेकर जाती पुलिस। घटनास्थल से बरामद देसी पिस्तौल और घेरे में हेड कॉन्स्टेबल नितिन का फाइल फोटो।

आराेपित अरमान को लेकर जाती पुलिस। घटनास्थल से बरामद देसी पिस्तौल और घेरे में हेड कॉन्स्टेबल नितिन का फाइल फोटो।

HighLights

  1. हेड कॉन्स्टेबल पिता की कनपटी पर मारी गोली।

  2. एएसआई मां को भी मारने का किया प्रयास।

  3. इकलौती संतान ने की सनसनीखेज वारदात।

मनोज बिष्ट, चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-22 के सरकारी क्वार्टर में सो रहे 45 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की कनपटी पर गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनके 19 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के पीछे बड़ा कारण यह सामने आया कि अरमान नशे का आदी है और युवती के साथ रहने लगा था।

युवती दो महीने की प्रेग्नेंट बताई जा रही है, जिससे वह शादी करना चाहता था। यही नहीं उसने अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पिता नितिन से 10 लाख रुपये मांगे थे। नितिन ने रुपये देने से मना किया तो उसे मौत के घाट उतार दिया।

नितिन अपनी मां एएसआई मोनिका को भी मारना चाहता था, लेकिन पिस्तौल देसी होने की वजह से ट्रिगर नहीं दब पाया। इसके बाद उसने मोनिका का गला दबाने की कोशिश की और उसे घसीटकर बाथरूम तक ले गया।

मोनिका किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर छत पर पहुंची और शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े आए और घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर नितिन का शव पड़ा मिला। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई इस वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पीसीआर के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मोनिका के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गला दबाने की कोशिश और सदमे के कारण मोनिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कंवरदीप कौर भी घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंची।

33

माता-पिता की इकलौती संतान है अरमान

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरमान माता-पिता की इकलौती संतान है। वह गलत संगत के चलते नशे का आदी हो गया था और हेरोइन का सेवन करता था। वह कई-कई दिन घर से बाहर रहता था।

वह पिछले कुछ वर्षों से पंचकूला के खटोली गांव की एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती करीब दो माह की गर्भवती बताई जा रही है। दो दिन पहले अरमान उसे लेकर माता-पिता से मिला था और उससे शादी करने की जिद कर रहा था। उसने माता-पिता से 10 लाख की मांग भी की थी।

33

शादी को मान गए थे माता-पिता

वह इन पैसों से प्राइवेट बिजनेस करना चाहता था। शादी को लेकर माता-पिता की सहमति नहीं थी, जिससे घर में विवाद हुआ। परिजनों के पहुंचने पर दोनों पक्षों को शांत कराया गया था। परिवार शादी के लिए मान गया था। परिवार के लोगों ने कहा था कि थोड़ा और बड़ा हो जाएंगे तो उसकी शादी करवा देंगे। लेकिन उसके पिता इस बात से नाखुश थे।

23 सितंबर से घर में रह रहा था

पुलिस के अनुसार अरमान 23 सितंबर से ही घर में रह रहा था। वह उस दिन पंचकूला नंबर की एक्टिवा से घर पहुंचा था। वह वीरवार को पूरा दिन घर में ही था। वह अपने साथ हरिद्वार से खरीदा देसी पिस्तौल और दो गोलियां लेकर आया था, जो घटनास्थल पर ही पड़े मिले।

पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अरमान ने घटना के लिए किसी बाहरी व्यक्ति को जिम्मेदार बताया। उसने पुलिस से कहा कि कोई युवक घर में आया और उसके पिता को गोली मारकर चला गया तथा वह बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

पुलिस की पूछताछ आगे बढ़ने पर उसके बयान में बदलाव आया और उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार, घटना की पूरी साजिश और हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

पहले से हत्या की योजना

अरमान वीरवार रात नशे का सेवन करने के बाद पूरी प्लानिंग के साथ घर में ही रहा, वह अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था और माता-पिता के विरोध के बाद उसने दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने देसी पिस्तौल खरीदी और दो गोलियां लेकर घर पहुंचा।

यह भी थी साजिश

इसी वर्ष फरवरी में कलाग्राम लाइट प्वाॅइंट पर थार से दो शिक्षकों को कुचल दिया गया था। थार अरमान के दोस्त की थी, लेकिन वारदात के समय वह खुद चला रहा था। अरमान की योजना पहले माता-पिता की चुपचाप हत्या करने और उसके बाद हत्या का आरोप थार से हुए हादसे में मारे गए शिक्षिकों के परिजनों पर लगाना चाहता था।