विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Crime: वेतन मिलने के बाद युवक ने दोस्तों के साथ किया चिट्टे का नशा, एक दिन बाद मिला शव

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 23 Dec 2022 08:41 AM (IST)

नशे ने शहर में एक और युवक की जिंदगी छीन ली है। हरगोबिंद नगर में चिट्टे (हेरोइन) का नशा करने ...और पढ़ें

वेतन मिलने के बाद युवक ने दोस्तों के साथ किया चिट्टे का नशा, एक दिन बाद मिला शव
वेतन मिलने के बाद युवक ने दोस्तों के साथ किया चिट्टे का नशा, एक दिन बाद मिला शव

लुधियाना, जागरण संवाददाता : नशे ने शहर में एक और युवक की जिंदगी छीन ली है। हरगोबिंद नगर में चिट्टे (हेरोइन) का नशा करने से 23 वर्षीय युवक जगतार सिंह की मौत हो गई। वह प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। वेतन मिलने के बाद वह दोस्तों के साथ नशा करने चला गया था। घर से जाने के एक दिन बाद बुधवार को उसका शव खस्ताहाल खाली मकान की पहली मंजिल पर पड़ा मिला। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने जगतार के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दोस्तों के साथ गया और फिर मिला शव 

आरोप है कि जिसके साथ युवक ने नशा किया था उसने ही नशा मुहैया करवाया था। जगतार सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। करीब तीन साल पहले उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार में अब उसकी मां और बहन हैं। युवक की मां मनजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को जगतार दोस्तों के साथ गया था। रात को घर नहीं लौटा। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को उसका शव मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने अपने दोस्त के साथ नशा किया था। चिट्टे का नशा करने के बाद उसकी वहीं पर मौत हो गई। युवक नशे आदी था। परिवार के लोग उसकी नशे की लत छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। मनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि विशाल विडलाग नाम के युवक ने ही उनके बेटे को नशा करवाया था, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना साहनेवाल की पुलिस विशाल को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

सरेआम बिकता है नशा, रोकने वाला कोई नहीं :

मनजीत कौर का कहना है कि उनके इलाके में कुछ लोग सरेआम नशा बेचते हैं। कई युवक नशे के आदी हो चुके हैं। उनके बेटे की तरह युवाओं की नशे से जिंदगी बर्बाद हो रही है।

दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

दो दिन पहले थाना सदर के अधीन आते गांव उस्मानपुर में रहने वाली अपनी नानी विजय छाबड़ा से नशे के लिए पैसे न मिलने पर नशेड़ी दोहते 20 वर्षीय रक्षय ने अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर सिरहाने से उसकी सांस रोक हत्या कर दी। पुलिस ने रक्षय और उसके दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और मामले को सुलझाते हुए 24 घंटे में ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों दोस्त पिछले एक साल से नशा कर रहे थे। आरोपित पहले भी नशे के लिए नानी से पैसे लेता था और मना करने पर झगड़ा करता था।

नानी ने नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दि हत्या 

आरोपित रक्षय ने माना कि उसको नशे के लिए कहीं से पैसे नहीं मिल रहे थे। नानी से दो दिन पहले पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। मां भी नशे के लिए पैसे नहीं देती थी और उससे भी झगड़ा होता रहता था। नानी ने पैसों के लिए मना कर भगा दिया तो दोस्तों के साथ आकर नानी से पैसे छीनने का प्रयास किया। नानी ने विरोध किया तो उसे बिस्तर पर गिरा दिया। उसके दो दोस्तों ने नानी के हाथ पकडे और उसने सिरहाना उसके मुंह पर तब तक रखा जब तक उसकी नानी ने दम नहीं तोड़ दिया।

Amritsar Weather News: कहर बरसा रहा है कोहरा, पंजाब और हरियाणा में और बढ़ेगी ठिठुरन