विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar Weather News: कहर बरसा रहा है कोहरा, पंजाब और हरियाणा में और बढ़ेगी ठिठुरन

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 23 Dec 2022 08:27 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर पंजाब हरियाणा और उप्र में आने वाले दो-तीन दिन में बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

कहर बरसा रहा है कोहरा, पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगी ठिठुरन
कहर बरसा रहा है कोहरा, पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगी ठिठुरन

अमृतसर, जागरण संवाददाता : दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उप्र में आने वाले दो-तीन दिन में बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो शीतलहर के साथ तापमान में भी गिरावट हो सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है। उधर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और तेज हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। चिल्लेकलां का दौर शुरू होने के साथ ही कश्मीर में तापमान और नीचे चला गया है। कश्मीर के लगभग सभी क्षेत्रों का रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे है।

धुंध के कारण रेल सेवाएं हो रही प्रभावित

घने कोहरे व धुंध के कारण उप्र, पंजाब, दिल्ली में हवाई व रेल सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के चलते न्यूनतम तापमान शून्य से दस डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। इसका असर धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर भी पड़ा है और वहां काम कर रहे 700 श्रमिक वापस लौट आए हैं। अब वहां महज 380 श्रमिक ही रह गए हैं, ठंड में प्रतिदिन महज साढ़े चार घंटे ही कार्य कर पा रहे हैं। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि अत्याधिक ठंड के चलते सुबह साढ़े दस बजे से पहले और दोपहर दो ढाई बजे के बाद कार्य करना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि 700 श्रमिकों को तय तारीख से पहले ही वापस लौटना पड़ा है। 31 दिसंबर तक कार्य जारी रखने का लक्ष्य निर्धारित था। जैसे हालात हैं, उनमें लगता नहीं कि शेष श्रमिक भी तय समय तक कार्य जारी रख पाएंगे।

गुरदासपुर सबसे ठंडा 

पंजाब के ज्यादातर जिले को घने कोहरे की चपेट में रहे। मौसम विभाग कोहरे की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार के लिए भी रेड अलर्ट घोषित किया है। 26 दिसंबर के बाद इससे राहत मिल सकती है। गुरदासपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.0, बठिंडा 5.8, लुधियाना 8.0, पटियाला 8.2, अमृतसर 8.4 व जालंधर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले समय में तापमान में और गिरावट आएगी।

पाकिस्तान नहीं आ रहा अपनी करतूतों से बाज, पंजाब के फाजिल्का में BSF के जवानों ने किया 25Kg हेरोइन बरामद

Batala News: पड़ोसी के बच्चे पर किरच से किया हमला, फिर दूसरी मंजिल से फेंका