विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान नहीं आ रहा अपनी करतूतों से बाज, पंजाब के फाजिल्का में BSF के जवानों ने किया 25Kg हेरोइन बरामद

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Wed, 21 Dec 2022 11:49 AM (IST)

सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने फाजिल्का जिले में गांव गट्टी अजायब सिंह के पास पड़ने वाले क्षेत्र में ...और पढ़ें

पंजाब के फाजिल्का में BSF के जवानों ने किया 25Kg हेरोइन बरामद
पंजाब के फाजिल्का में BSF के जवानों ने किया 25Kg हेरोइन बरामद

फाजिल्का (पंजाब), एजेंसी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रग्स भेजने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी तस्करों को बीएसएफ ने गोलीबारी कर खदेड़ दिया।

अभियान में करीब 25 किलो संदिग्ध हेरोइन भी बरामद

घटना के बाद तलाशी अभियान में करीब 25 किलो संदिग्ध हेरोइन भी बरामद की गई है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गयी है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार करीब 1 बजकर 50 मिनट पर गश्त कर रहे जवानों ने पंजाब के फाजिल्का जिले के गट्टी अजायब सिंह गांव के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा पर लगी बाड़ के दोनों ओर तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर लगी बाड़ के आगे पाकिस्तानी तस्करों पर गोलीबारी की। हालांकि तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

बीएसएफ ने बताया कि इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया। प्रारंभिक तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने गांव गट्टी अजायब सिंह के पास सीमा बाड़ के आगे और अपनी तरफ पीले टेप में लिपटे हेरोइन के 4 पैकेट बरामद किए।

प्रतिबंधित हेरोइन के बरामद किए गए 21 पैकेट 

इसके अलावा, पूरे क्षेत्र की विस्तृत तलाशी के दौरान, सैनिकों ने पीले टेप में लिपटी प्रतिबंधित हेरोइन के 21 पैकेट और बरामद किए। इसके अलावा सीमा पर बाड़ के आगे 12 फीट लंबाई का 1 पीवीसी पाइप और 1 शॉल भी मिला। फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Patiala News: 70 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने की तैयारी में पावरकाम, 4000 करोड़ रुपये का गैप होगा पूरा

यह भी पढ़ें- पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने बनाया कैंपस प्लेसमेंट में नया रिकार्ड, छात्रा को मिला 58 लाख का सालाना पैकेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।