विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में कोरोना के कारण 'लॉक' हुआ जनजीवन, प्रशासन ने सुखना लेक और रॉक गार्डन में एंट्री की बंद

By Ankesh KumarEdited By:
Published: Tue, 13 Apr 2021 05:07 PM (IST)

चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने सख्त पाबंदियां बढ़ा दी हैं। अब सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में ...और पढ़ें

वॉर रूम में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ बैठक करते अन्य अधिकारी।
वॉर रूम में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ बैठक करते अन्य अधिकारी।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने सख्त पाबंदियां बढ़ा दी हैं। शहर में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन तो नहीं है लेकिन जनजीवन लॉक हो चुका है। मंगलवार को वॉर रूम में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना की बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर चर्चा हुई। शहर में लगाए गए रात्रि कर्फ्यू की समय सीमा कम कर दी गई है। चंडीगढ़ में अब नाइट कर्फ्यू का समय रात 10.30 के बजाय अब रात 10 से सुबह पांच बजे तक किया गया है। चंडीगढ़ के सबसे बड़े पर्यटन स्थल रॉक गार्डन और सुखना लेक को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

हालात यह हैं कि अब शहर में रोजाना लगभग 400 के करीब कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। कोरोना के मामले बढ़ने पर चंडीगढ़ सेक्टर-48 हॉस्पिटल में बेड बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, शहर में 30 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर अभी तक 58 हजार चालान किए गए।

अब तक 29,521 लोगों में कोरोना वायरस की हुई पुष्टि

शहर में अब तक संक्रमण से अब तक 389 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 29,521 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इस समय 3,115 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,522 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग की गई ।अब तक 26,017 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 3,31,288 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा चुकी है। इनमें से 3,00,725 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,042 लोगों के कोरोना सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दिए गए। 103 लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक आएगी। 

अब तक 1,05,240 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

अब तक 1,05,240 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। 16,728 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 7,589 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 15,601 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 6,579 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 19,360 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 337 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 37,481 लोग पहली डोज और 1,565 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : एडवाइजर परिदा ने किया ट्वीट, चंडीगढ़ में संक्रमण बढ़ा, लगाना पड़ सकता है लॉकडाउन

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।