कैप्टन अमरिंदर ने कहा, कांगेस विधायक का विधानसभा में जूते फेंकना गलत
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक का विधानसभा में जूत फेंकना गलत था। दूसरी ओर,उन्होंने विस में कांग्रेस विधायकों ,द्वारा हंगामा करने को सही बताया।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक का विधानसभा में जूत फेंकना गलत था। ऐसी घटनाएं अशोभनीय है और इनका समर्थन नहीं किया जा सकता। लेकिन, कैप्टन ने विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की ओर से स्पीकर को निशाना बनाकर कागज के गोले और रिपोर्ट फेंकने को सही ठहराया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई विकल्प ही नहीं बचा था। विधानसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव को बगैर बहस के ही ध्वनि मत से गिरा दिया। यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस विधायकों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग का जिस तरह खारिज किया गया वह गलत था। इसी का कांग्रेस विधायकों ने विरोध किया।
पढ़ें : पंजाब विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस MLA ने मंत्री मजीठिया पर जूता फेंका
तिरलोचन सिंह सूंढ की ओर से बिक्रम सिंह मजीठिया पर जूता फेंके जाने की घटना की उन्होंने निंदा की। कैप्टन कहा कि यह गुस्से में उठाया गया कदम है, क्योंकि विरसा सिंह वल्टोहा ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया। कभी-कभी ऐसी बातें हो जाती हैं।
पढ़ें : सुच्चा सिंह छोटेपुर आज नवजोत सिद्धू के मोर्चे में हाे सकते हैं शामिल
बादल ने रची साजिश
कैप्टन ने कहा कि यह सारी साजिश बादल ने रची। कांग्रेस विधायक दो दिनों तक विधानसभा में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कांग्रेस की सांसद अंबिका सोनी और विधायकों को अंदर नहीं जाने दिया गया, जबकि बादल के साथ उनका स्टाफ भी अंदर गया।
उन्होंने स्पीकर डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल को 'बेचारा' बताते हुए विरसा सिंह वल्टोहा को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि वह आतंकवादी था और आतंकवादी है। उसने ही तिरलोचन को जातिसूचक शब्द कहे। इस कारण उन्होंने गुस्से में आकर जूता फेंका।
तस्वीरें : पंजाब विधानसभा में हंगामा, MLA ने मंत्री पर फेंका जूता