Move to Jagran APP

तीन राज्यों में BJP की जीत, प्रदेश कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न; जाखड़ बोले- कहीं की नहीं रही कांग्रेस

तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय में जहां पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुनील जाखड़ मिठाइयां बांटते नजर आए। वहीं प्रदेश मुख्यालय में लोग जश्न मनाते नजर आए। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता ने आपस में मिठाइयां बांटी।

By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Sun, 03 Dec 2023 04:33 PM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:41 PM (IST)
प्रदेश कार्यलय में ढ़ोल नगाड़ों के साथ मनाया जश्न; जाखड़ बोले- कहीं की नहीं रही कांग्रेस

जागरण डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। BJP Won in Three States: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव में मिली जीत से उत्साहित पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ (BJP Punjab President Sunil Jakhar) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन का नाम बदलने से नियति नहीं बदल जाती है। तीन राज्यों के मतदाताओं ने बता दिया है कि इंडिया किसके साथ खड़ा है। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए जाखड़ ने कहा, जिन लोगों ने इन राज्यों में पंजाब का करोड़ रुपये खर्च किया, उन्हें हिसाब देना होगा। 

— BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) December 3, 2023

लोगों ने PM मोदी पर जताया भरोसा

मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को मुंह नहीं लगाया। पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाखड़ ने कहा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में घर वापसी करने वाले नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर जाखड़ ने कहा, लोगों ने देखा कि किस प्रकार से कांग्रेस ने प्रधानमंत्री दोषारोपण किए। लेकिन लोगों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतियों व नीति पर भरोसा जताया।

पंजाब में आप वाले कांग्रेस को मुंह नहीं लगाएंगे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भानुमति का कुनबा जोड़ कर आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन बनाया था जो कि अब बिखर गया है। इसका सीधा असर पंजाब पर होगा। चेन्नई में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से हाथ नहीं मिलाया था अब तस्वीर उलट हो जाएगी। अब पंजाब में आप वाले कांग्रेस को मुंह नहीं लगाएंगे। 

वहीं, जिन लोगों ने घर वापसी की, उनकी तो अब रातों को नींद उड़ जाएगी। वहीं, तीन राज्यों की जनता ने आम आदमी पार्टी को मुंह नहीं लगाया। जो पार्टी राष्ट्रीय पार्टी होने के दम भर रही थी उनका न सिर्फ एक भी उम्मीदवार जीता बल्कि वोट शेयर में भी उनका कोई हिस्सा दिखाई नहीं दे रहा है। 

लोगों ने राष्ट्र को मजबूत करने की गारंटी को ही माना

अरविंद केजरीवाल लोगों को पंजाब की तरह गारंटी दे रहे थे, लेकिन लोगों ने प्रधानमंत्री की राष्ट्र को मजबूत करने की गारंटी को ही माना। एक सवाल के जवाब में जाखड़ ने कहा, भाजपा को पंजाब को लेकर आम आदमी पार्टी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री बताएं कि ईडी ने केजरीवाल को सम्मन भेजा, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन जेल में हैं, क्या यह पंजाब है। 

सीएम मान ने पंजाब के हितों को दिल्ली वालों के हवाले किया 

भाजपा पंजाब विरोधी नहीं, लेकिन भगवंत मान ने पंजाब के हितों को दिल्ली वालों के हवाले कर दिया है। वह इसका विरोध करती है। तीन राज्यों में मिली जीत के बाद भाजपा दफ्तर में जहां ढोल बजे, वहीं लड्डू भी बांटे गए।

जाखड़ ने X पर कहा ये...

वहीं सुनील जाखड़ ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ की जनता ने एक बार फिर डंके की चोट पर कह दिया कि मोदी जी, आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं l


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.