Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सिख सांसद चुप क्यों?' BJP नेता ने कांग्रेस पर खड़े किए कई सवाल; महाराष्ट्र से पंजाब पहुंचा औरंगजेब का मुद्दा

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 07:19 PM (IST)

    औरंगजेब को महान बताने के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस के सिख सांसद चुप क्यों हैं? भाजपा सांसद सतनाम संधू ने यह सवाल उठाया है। उनका कहना है कि औरंगजेब की क्रूरता का शिकार पंजाब भी हुआ था। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी को औरंगजेब के कारण बलिदान देना पड़ा। गुरु गोबिंद सिंह जी ने औरंगजेब के जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी। साहिबजादों ने बलिदान भी दिया था।

    Hero Image
    बीजेपी नेता सतनाम सिंह संधू प्रेस कर्मियों से बात करते हुए

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुगल बादशाह औरंगजेब को महान शासक बताने को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में छिड़ा विवाद अब पंजाब पहुंच गया है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य सतनाम संधू ने पंजाब कांग्रेस के सिख सांसदों से सवाल किया है कि इस मुद्दे पर उन्होंने क्यों चुप्पी साधी हुई है, जबकि औरंगजेब की क्रूरता का शिकार पंजाब भी हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी को औरंगजेब के कारण बलिदान देना पड़ा। गुरु गोबिंद सिंह जी ने औरंगजेब के जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी। साहिबजादों ने बलिदान दिया। क्या कांग्रेस के सांसद यह सब भूल गए हैं। कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद, पूर्व सांसद राशिद अल्वी और दानिश अली औरंगजेब की तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- SGPC कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला, अकाल तख्त और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदारों को पद से हटाया

    गंभीर मुद्दे पर चुप क्यों मंत्री

    संधू ने कहा, छोटे-छोटे मुद्दे पर बोलने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, हरपाल चीमा, हरजोत बैंस और सांसद मालविंदर कंग इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं।

    क्या उन्होंने भी स्वीकार कर लिया हैं कि औरंगजेब महाजन शासक था। क्या गुरु गोबिंद सिंह जी की ओर से औरंगजेब के जुल्म के खिलाफ लिखा गए जफरनामा की सच्चाई को झुठलाया जा सकता है।

    भाजपा सांसद ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की चुप्पी पर भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म में सिखों पर टिप्पणी होने पर एसजीपीसी उसका तुरंत संज्ञान लेती है, लेकिन इतने गंभीर मुद्दे पर वह चुप क्यों है।

    औरंगजेब को कहा गया था निर्दयी शासक

    बता दें कि महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब निर्दयी शासक नहीं था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। बाद में अबू आजमी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। इस मौके पर उनके साथ पृतपाल सिंह बलियावाल और विनीत जोशी भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें-पंजाब में नशे के खिलाफ मान का 'कासो' अभियान जारी... होली से पहले बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात

    comedy show banner
    comedy show banner