CM मान के साढ़ू अमरदीप ग्रेवाल 5 करोड़ रिश्वत मामले में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, ED जांच में जुटी
मुख्यमंत्री मान के साढ़ू अमरदीप ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट से 5 करोड़ रुपये की रिश्वत के कथित मामले में ईडी ...और पढ़ें
-1792229937785_m.webp)
हिरासत में लिए गए CM भगवंत मान के साढ़ू।
HighLights
अमरदीप ग्रेवाल दिल्ली एयरपोर्ट पर ईडी द्वारा हिरासत में
5 करोड़ की रिश्वत मामले में पूछताछ के लिए
दुष्कर्म केस निपटाने के आरोप, ईडी कर रही जांच
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में पांच करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मांगने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है।
ग्रेवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय ले जाया गया। उनका संबंध ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से भी बताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पेशी में पेश नहीं हुए थे अमरदीप सिंह ग्रेवाल
ईडी ने ग्रेवाल को पूछताछ के लिए सात अक्टूबर और फिर नौ अक्टूबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने के समन भेजे थे। वह दोनों तारीखों पर पूछताछ में शामिल नहीं हुए।
इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। यह मामला मोहाली में दर्ज एक दुष्कर्म केस को कथित तौर पर खत्म कराने और इसके लिए पांच करोड़ रुपये की मांग किए जाने के आरोपों से जुड़ा है।
मामले की शुरुआत गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चहल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से हुई थी। एक 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर मोहाली के सोहाना थाने में एक मई को दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ ज
यह भी पढ़ें- पंजाब CM भगवंत मान के ओएसडी CBI के सामने हुए पेश, सीएमओ में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर साढ़े 5 घंटे पूछताछ
बरन संबंध बनाए गए, उसे ब्लैकमेल किया गया और धमकियां दी गईं।
मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ की मांग
इसके बाद आरोप सामने आए कि प्राथमिकी रद्द कराने और मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगे गए। इसी कथित मांग के सिलसिले में अमरदीप सिंह ग्रेवाल का नाम सामने आया। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पीड़िता के पिता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आशंका जताई थी कि स्थानीय पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर पाएगी। याचिका में आरोप लगाया गया कि ग्रेवाल के जरिए केस खत्म कराने की कोशिश की जा रही थी। इसमें ग्रेवाल के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से कथित करीबी संबंध होने का भी दावा किया गया।
दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए करोड़ों की मांग
वहीं, गुरी चहल के दोस्त सिमरनजीत सिंह हुंदल की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में भी ग्रेवाल को लेकर आरोप लगाए गए। याचिका में दावा किया गया कि वह दुष्कर्म के मामलों को खत्म कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की मांग कर रहा था।
आरोपों के मुताबिक, ग्रेवाल कथित तौर पर आरोपी पक्ष और राजनीतिक प्रभाव के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। इन दावों की सच्चाई जांच का विषय है।
मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को जांच स्थानीय पुलिस से हटाकर स्पेशल डीजीपी की निगरानी में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपने का आदेश दिया था।
सीएम मान की पत्नी से कथित संबंधों से जुड़े आरोप
कोर्ट ने अपने आदेश में पांच करोड़ रुपये की कथित मांग और मुख्यमंत्री की पत्नी से कथित संबंधों से जुड़े आरोपों का भी उल्लेख किया था। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि उस समय वह इन आरोपों की सच्चाई तय नहीं कर रहा था।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रणजीत सिंह ने भी सार्वजनिक रूप से इस मामले से जुड़े आरोपों का जिक्र किया। इसके बाद भाजपा और विपक्षी नेताओं ने पंजाब सरकार तथा मुख्यमंत्री की पत्नी को लेकर सवाल उठाए।
भाजपा ने कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी हवाला दिया। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी और डॉ. गुरप्रीत कौर ने इन आरोपों को खारिज किया है। ऐसे में अब ईडी की पूछताछ और मामले की जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि पांच करोड़ रुपये की कथित मांग में अमरदीप सिंह ग्रेवाल की क्या भूमिका थी और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
