विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर लोस सीट उपचुनाव: सभी पार्टियों की हिंदू, सिख व फौजी वोटरों पर नजर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 12:38 PM (IST)

पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी विभिन्‍न वर्गों के मतदाताओं का समीकरण बनाने में जुटी हैं।

गुरदासपुर लोस सीट उपचुनाव: सभी पार्टियों की हिंदू, सिख व फौजी वोटरों पर नजर
गुरदासपुर लोस सीट उपचुनाव: सभी पार्टियों की हिंदू, सिख व फौजी वोटरों पर नजर

चंडीगढ़, [मनोज त्रिपाठी]!  गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस द्वारा प्रत्‍याशी के नाम का एलान करने के बाद चुनावी माहौल गर्माया गया है। कांग्रेस ने प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को मैदान में उतारा है अौर भाजपा आज अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी। इसके साथ ही गुरदासपुर के रण में सभी दलों की हिंदू, सिख और फौजी मतदाताअाें पर विशेष नजर है। सभी दल इन मतदाताआें के सहारे अपनी रणनीति बना रही है।

कांग्रेस इस बात पर मंथन कर रही थी कि भाजपा के खाते वाली इस सीट पर हिंदू उम्मीदवार मैदान में दें या सिख। गुरदासपुर में हिंदुओं की आबादी सिखों से करीब तीन फीसद ज्यादा है। अभी तक इस सीट पर हुए 16 चुनाव में नौ बार हिंदू उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, तो सात बार सिख उम्मीदवारों को कामयाबी मिली है। कांग्रेस में गुरदासपुर उपचुनाव में उम्मीदवार को लेकर काफी घमासान था।

भाजपा में तीन दावेदार

भाजपा की तरफ के विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना, स्वर्ण सलारिया व दिनेश बब्बू टिकट की लाइन में हैं। प्रदेश की तरफ से हाईकमान को उम्मीदवारों के नामों का पैनल दो दिन पहले भेजा जा चुका है। सहानुभूति के रूप में उम्मीद की जा रही है कि भाजपा कविता खन्ना को ही मैदान में उतारेगी, लेकिन स्वर्ण सलारिया की तरफ से बीते दो चुनाव से दावेदारी की जा रही है। कविता खन्ना के पक्ष में स्थानीय नागरिकों के अलावा उनके पति के निधन के बाद उनकी दावेदारी के अलावा एक धर्मगुरु भी पैरवी कर रहे हैं। दूसरी ओर बताते हैं कि सलारिया ने बाबा रामदेव की शरण ले रखी है।

यह भी पढ़ें: सुनील जाखड़ होंगे गुरदासपुर लाेस सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी

कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने की कवायद

कांग्रेस ने फिलहाल जाखड़ को मैदान में उतार कर स्थानीय नेताओं में होने वाली गुटबाजी को भी खत्म करने की कवायद की है। अभी तक कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी इसीलिए रोक रखा था कि उपचुनाव के बाद गठन किया जाए। इससे गुरदासपुर के कांग्रेसी जो प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होना चाहते हैं, वे सभी एक मंच पर जाखड़ के साथ खड़े होंगे। कांग्रेस यहां से 11 बार चुनाव जीत चुकी है।

आम आदमी पार्टी फौजी वोटरों के सहारे

आम आदमी पार्टी पहले ही मेजर जनरल सुरेश खजूरिया को मैदान में उतार चुकी है। इस सीट पर हजारों की संख्या में पूर्व सैनिक वोटर हैं। आप ने विधानसभा चुनाव में भी कई पूर्व सैनिकों पर दाव खेला था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में किसानों की कर्ज माफी का रास्ता साफ, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी