विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sandeep Singh Case: मंत्री संदीप सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अनुराग ढांडा ने उठाई बर्खास्तगी की मांग

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 09 Sep 2023 10:48 AM (IST)

राज्य मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वो लगातार विपक्ष के ...और पढ़ें

महिला कोच मामले में बढ़ी राज्यमंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें (फाइल फोटो)।
महिला कोच मामले में बढ़ी राज्यमंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें (फाइल फोटो)।

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: प्रदेश के प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी राज्य मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिला कोच के लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद संदीप सिंह की लगातार घेराबंदी की जा रही है। वहीं, बची कसर चंडीगढ़ पुलिस की चार्जशीट ने पूरी कर दी, जिसमें संदीप सिंह पर गंभीर आरोप हैं।

अनुराग ढांडा ने संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग की

पुलिस की चार्जशीट में दुष्कर्म की धारा जुड़वाने के लिए महिला कोच के वकील प्रयासरत हैं। कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी ने संदीप सिंह के मुद्दे पर विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों जगह सरकार की घेराबंदी करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा के वरिष्ठ उप प्रधान अनुराग ढांडा ने चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस कर संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग की है।

संदीप सिंह ने चंडीगढ़ कोर्ट में दायर रखी अग्रिम जमानत याचिका

हालांकि, संदीप सिंह अपने वकीलों से लगातार राय ले रहे हैं और उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका चंडीगढ़ कोर्ट में दायर कर रखी है। इंटरनेट मीडिया पर भी यह मुद्दा खूब उछला हुआ है। दो दिन पहले ही महिला कोच ने एक सीआईडी के कर्मचारी पर पीछा करने और उसके हाथ में हमले के लिए हथियार होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति फिर से गरम हो गई है।

चंडीगढ़ पुलिस महिला कोच की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं: ढांडा

अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कहा कि चंडीगढ़ पुलिस महिला कोच की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। पुलिस को कार्रवाई करने के लिए पीड़ित महिला की ओर से अर्जी मिलने का इंतजार है। यह तो वही बात हुई कि जब किसी की हत्या हो जाएगी, तभी पुलिस मौके पर जाएगी अन्यथा पीड़ित व्यक्ति को मरने के लिए छोड़ देगी।

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से भी हटाने की मांग

अनुराग ढांडा ने कहा कि महिला कोच को अलग-अलग थानों में चक्कर काटने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह पूरी तरह से साबित हो चुका है कि जांच के दौरान राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कई बार झूठ बोला है। अनुराग ढांडा ने कहा कि खेल विभाग के तत्कालीन निदेशक पंकज नैन भी चंडीगढ़ पुलिस को जांच में बता चुके हैं कि मंत्री का विशेष रुझान महिला कोच में था। ढांडा ने संदीप सिंह को मंत्री पद के साथ-साथ हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से भी हटाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Punjab Top 5 News: CM मान 560 सब इंस्पेक्टरों को देंगे नियुक्ति पत्र, पंजाब बीजेपी में फेरबदल की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।