Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'AAP सरकार पर पंजाब की महिलाओं का 36 हजार करोड़ बकाया', बाजवा बोले- कहां से पैसे लाएंगे CM मान?

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 11:42 PM (IST)

    पंजाब की भगवंत मान सरकार पर महिलाओं का 36 हजार करोड़ रुपये बकाया है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह सहायता राशि देने का वादा लंबे समय से लंबित है। सरकार को महिलाओं को तीन साल का बकाया देना चाहिए।

    Hero Image
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर राज्य की महिलाओं का 36 हजार करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह सहायता राशि देने का आप सरकार का बहुचर्चित वादा लंबे समय से लंबित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप सरकार को महिलाओं को तीन साल का बकाया देना चाहिए। पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की अनुमानित आबादी एक करोड़ है। इसलिए आप सरकार पर उनका 360,00 करोड़ रुपये बकाया है।

    लोगों को जानने का पूरा अधिकार

    बाजवा ने आप सरकार से इस योजना के लिए धन जुटाने के स्रोतों का खुलासा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब पंजाब की अर्थव्यवस्था आप के तीन साल के कार्यकाल में ढहने के कगार पर है, उसे पंजाब के लोगों को यह बताना चाहिए कि वे इस वादे को पूरा करने के लिए धन कहां से लाएंगे। पंजाब के लोगों को इसके बारे में जानने का पूरा अधिकार है।

    महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा

    उन्होंने कहा कि आप ने इस वादे के साथ पंजाबी महिलाओं के वोट हासिल किए। अब वह योजना शुरू करने से कतरा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि शुरू में उपरोक्त उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह सहायता राशि देने का वादा किया गया था।

    राशि को बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया जाएगा- सीएम

    हालांकि, जब लोगों और मीडिया ने योजना को लागू करने में देरी के बारे में सवाल उठाए, तो योजना शुरू करने के बजाय, मई 2024 में मुख्यमंत्री भगवंत ने घोषणा की कि राशि को बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।

    बता दें कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली हार के बाद बाजवा लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है। अरविंद केजरीवाल के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के अटकलों के पर भी बाजवा ने हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा था कि अऱविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- पंजाब में 60 हजार नौकरियां, कर्मचारियों-पेंशनरों को 14000 करोड़ रुपये; दिल्ली में हार के बाद AAP का बड़ा दांव