विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम में तलाश में आए व्यक्ति ने बच्चे से किया कुकर्म

By Ankit KumarEdited By:
Published: Mon, 19 Jun 2017 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 11:09 AM (IST)

व्यक्ति चंडीगढ़ में काम की तलाश में आया था। स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक बच्चे से हुई। व्यक्ति ने बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके साथ कुकर्म किया।

काम में तलाश में आए व्यक्ति ने बच्चे से किया कुकर्म
काम में तलाश में आए व्यक्ति ने बच्चे से किया कुकर्म

जेएनएन, चंडीगढ़। 13 वर्षीय बच्चे के साथ रविवार को कुकर्म करने के मामले में जीआरपी पुलिस ने देहरादून के रहने वाले शेम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ और उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसएचओ वेद प्रकाश ने बताया कि रविवार सुबह जीआरपी को रेलवे स्टेशन पर एक मासूम रोते हुए मिला। पूछताछ करने पर पीड़ित ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ कुकर्म किया है। इस पर टीम ने मासूम का मेडिकल करवाकर उससे पूछताछ के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पीड़ित की निशानदेही पर आरोपी को स्टेशन से ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: 55 की महिला से पति ने पार्टी के बाद दोस्तों से करवाया सामूहिक दुष्कर्म

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 7:45 बजे सूचना मिली थी। पीड़ित अपने मां-बाप के साथ नहीं रहता और रेलवे स्टेशन के आसपास ही घूमता रहता है। शेम सिंह काम की तलाश में चंडीगढ़ आया हुआ था। दोनों की मुलाकात रेलवे स्टेशन पर ही हुई। बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके साथ कुकर्म किया। इसका सेक्टर-6 अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जहां पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें: नशे की तस्‍करी मामले में एसएसपी से पांच घंटे पूछताछ, STF ने कसा शिकंजा