विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में 6 PCS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:20 PM (IST)

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर छह पीसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।

छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी।

छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी।

HighLights

  1. पंजाब सरकार ने छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया

  2. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर भेजा गया

  3. जालंधर, लुधियाना, बठिंडा में मिली नई जिम्मेदारियां

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक राजमंदीप कौर, पीसीएस को जालंधर में अतिरिक्त सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) लगाया गया है। कंवलप्रीत सिंह, पीसीएस को आबकारी एवं कराधान निदेशक के साथ अतिरिक्त सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह पूनम गर्ग, पीसीएस को लुधियाना में अतिरिक्त सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), ज्योति वालिया, पीसीएस को बठिंडा में अतिरिक्त सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) नियुक्त किया गया है।

अमनदीप कौर, पीसीएस को होशियारपुर में अतिरिक्त सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुलबीर सिंह, पीसीएस को पठानकोट में अतिरिक्त सहायक आयुक्त (सामान्य) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों का तबादला; 5 जिलों के SSP भी बदले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।