यात्रीगण कृपया ध्यान दें! चंडीगढ़-मोहाली और खरड़ से गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें 30 नवंबर तक रद
चंडीगढ़-मोरिंडा रेलखंड पर पटरियों के नवीनीकरण के चलते तीन पैसेंजर ट्रेनें 30 नवंबर तक रद्द कर दी गई हैं। इससे ...और पढ़ें
-1794831328240_m.webp)
चंडीगढ़-मोहाली-खरड़ से गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें 30 नवंबर तक रद।
HighLights
चंडीगढ़-मोरिंडा रेलखंड पर पटरियों के नवीनीकरण से ट्रेनें रद
तीन पैसेंजर ट्रेनें 30 नवंबर तक रहेंगी प्रभावित
यात्रियों को पीजीआई, धार्मिक स्थलों पर जाने में असुविधा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ जंक्शन-मोरिंडा रेलखंड पर पटरियों के नवीनीकरण और मरम्मत कार्य के चलते चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ से होकर गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने 30 नवंबर तक रद कर दिया है। इन ट्रेनों के लंबे समय से बंद रहने के कारण चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रद की गई ट्रेनों में ट्रेन नंबर 74991 और 74992 दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक पैसेंजर तथा ट्रेन नंबर 64516 नंगल डैम-अंबाला कैंट पैसेंजर शामिल हैं। ये ट्रेनें ऊना हिमाचल, नंगल डैम, रूपनगर, मोरिंडा और खरड़ सहित कई क्षेत्रों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
पीजीआई और एयरपोर्ट जाने वालों को परेशानी
इन ट्रेनों के बंद होने से ऊना हिमाचल, अंब अंदौरा, नंगल डैम, रूपनगर और आसपास के क्षेत्रों से पीजीआई चंडीगढ़ और चंडीगढ़ एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं, रोजाना चंडीगढ़ और अंबाला के बीच सफर करने वाले यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालु भी परेशान
ट्रेनों के रद होने से तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), माता नैना देवी और जमासनी माता मंदिर (धुंधला) जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। अंबाला और ट्राईसिटी के बीच रेल संपर्क प्रभावित होने से यात्रियों को अधिक समय और किराया खर्च करना पड़ रहा है।
वाया चंडीगढ़ इंटरसिटी चलाने की मांग
रेल यात्री आदर्श सोनी, अंजली, वैभव कौशल, अनमोल, अंशु और पलक ने रेलवे से मांग की है कि इन पैसेंजर ट्रेनों को जल्द दोबारा शुरू किया जाए। यात्रियों ने सुझाव दिया कि करटोली-अंबाला छावनी के बीच वाया सरहिंद और राजपुरा चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन को वाया चंडीगढ़ चलाया जाए, ताकि चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला के यात्रियों को राहत मिल सके। उन्होंने रेलवे से मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर रेल सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।