विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार-UP के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, सहरसा-लुधियाना रूट पर चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Published: Mon, 16 Nov 2026 02:33 PM (IST)

त्योहारी सीजन के बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने लुधियाना और सहरसा के बीच एक विशेष फेस्टिवल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

बिहार-UP के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, सहरसा-लुधियाना रूट पर चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

बिहार-UP के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, सहरसा-लुधियाना रूट पर चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. त्योहारी सीजन के बाद यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन।

  2. लुधियाना और सहरसा के बीच चलेगी यह आरक्षित एक्सप्रेस।

  3. पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत।

डिजिटल डेस्क, सहरसा। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद वापस काम पर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक खास फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

उत्तर रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन पंजाब के लुधियाना और बिहार के सहरसा जंक्शन के बीच एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।

इस पहल से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Saharsa Ludhiana Train

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के आराम के लिए एसी, स्लीपर और सामान्य (जनरल) कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

लुधियाना-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल (04644) की समय-सारणी

ट्रेन नंबर 04644 ने रविवार, 15 नवंबर 2026 को रात 8:30 बजे लुधियाना से अपनी यात्रा शुरू की। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और देवरिया सदर होते हुए बिहार पहुंची।

बिहार में सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी स्टेशनों पर रुकने के बाद, यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 3:20 बजे सहरसा जंक्शन पहुंची।

सहरसा-लुधियाना वापसी स्पेशल (04643) का शेड्यूल

वापसी में ट्रेन नंबर 04643 मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को सहरसा जंक्शन से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान करेगी।

अपने सफर के दौरान यह मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, बछवाड़ा, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव लेगी। अंततः, यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:30 बजे लुधियाना स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- आरा से जाने वालों के लिए गुड न्यूज: रेगुलर ट्रेनों में 'नो रूम', बिना वेटिंग स्पेशल ट्रेनों में झटपट बुक करें टिकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।