पंजाब में 20 IAS समेत 25 अधिकारियों के तबादले; 5 जिलों के बदले डीसी; किसे मिली कहां तैनाती? देखें लिस्ट
पंजाब सरकार ने मंगलवार को 20 आईएएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें पांच जिलों के डिप्टी कमिश्नर भी बदले गए हैं।
-1794332799191_m.webp)
पंजाब में 20 IAS समेत 25 अधिकारियों के तबादले। फाइल फोटो
HighLights
पंजाब सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल किया।
मोहाली, पटियाला सहित पांच जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले गए।
कई अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां मिलीं।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों की नई तैनातियां की हैं। इसके साथ ही पांच पीसीएस अधिकारियों की जगह भी आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेरबदल में पांच जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले गए हैं। इनमें एसएएस नगर, पटियाला, रूपनगर, लुधियाना और बरनाला शामिल हैं।
कोमल मित्तल को डिप्टी कमिश्नर रूपनगर, हिमांशु अग्रवाल को डिप्टी कमिश्नर लुधियाना, अभिजीत कपलिश को डिप्टी कमिश्नर बरनाला और नगर निगम बरनाला के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार, आदित्य डचालवाल को डिप्टी कमिश्नर एसएएस नगर तथा हिमांशु जैन को डिप्टी कमिश्नर पटियाला लगाया गया है।
मनीषा राणा को मिली ये जिम्मेदारी
अन्य प्रशासनिक नियुक्तियों में राहुल गुप्ता को विशेष सचिव परिवहन, राहुल को प्रबंध निदेशक मिल्कफेड और पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अनुपम कलेर को विशेष सचिव रक्षा सेवा कल्याण, हरप्रीत सिंह को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का निदेशक और मनीषा राणा को सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग प्रोत्साहन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
निर्मल ओसेपचन को डिप्टी कमिश्नर तरनतारन, निकास कुमार को अतिरिक्त सचिव तालमेल और मुख्य सचिव के विशेष कार्य अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
कंचन को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), श्री मुक्तसर साहिब, कृष्ण पाल राजपूत को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य), फिरोजपुर, डैवी गोयल को अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग और सुनील को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), पटियाला लगाया गया है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर बनीं पल्लवी मिश्रा
इसी तरह राकेश कुमार मीना को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य), पठानकोट, आयुष गोयल को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य), मानसा, पल्लवी मिश्रा को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य), अमृतसर और श्रेयांसी जैन को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जगराओं नियुक्त किया गया है।
जिन पांच पीसीएस अधिकारियों की जगह नई तैनातियां की गई हैं, उनमें अमनदीप कौर, दमनजीत सिंह मान, अर्शदीप सिंह लोबाना, पूनम सिंह और विनीत कुमार शामिल हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को बिना ज्वाइनिंग समय लिए तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।