हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS समेत 14 अधिकारियों का तबादला; गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के CEO बदले
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। ...और पढ़ें
-1794332285065_m.webp)
हरियाणा में 7 IAS समेत 14 अधिकारियों का तबादला। सांकेतिक फोटो
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मंगलवार रात जारी आदेश में 7 आईएएस और 7 ही एचसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।
राज्य शासन द्वारा तुरंत प्रभाव से लागू किए गए इन आदेशों में सबसे प्रमुख बदलाव गुरुग्राम और फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में देखने को मिला है, जहां शीर्ष नेतृत्व को बदल दिया गया है।
2007 बैच के आईएएस दुष्मंत कुमार बेहरा जीएमडीए और एफएमडीए के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने हैं, जबकि इन पदों पर कार्यरत फूलचंद मीणा का तबादला कर दिया गया है।
2004 बैच के आईएएस अधिकारी फूलचंद मीणा को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी तथा फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथारिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटाकर अब मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई अहम तैनाती
- प्रदीप दहिया (आइएएस 2013): गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त पद से ट्रांसफर कर हरियाणा राज्य सहकारिता चीनी मिल महासंघ के प्रबंध निदेशक और राज्य लेखा परीक्षा विभाग के निदेशक बनाए गए हैं।
- पंकज (आइएएस 2020): अब गुरुग्राम नगर निगम के नए आयुक्त और जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- शक्ति सिंह (आइएएस 2012): खेल विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा मानव संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं।
- मोहम्मद इमरान रज़ा ( 2015): जीएमडीए गुरुग्राम के अतिरिक्त सीईओ बनाए गए हैं।
- अंकिता चौधरी ( 2019): पानीपत की नगर निगम आयुक्त और जिला नगर आयुक्त का पदभार संभालेंगी।
इसके अतिरिक्त एचसीएस कैडर में विराट, मनोज खत्री, प्रशांत, जितेंद्र कुमार-II, अनिल कुमार यादव, रणबीर सिंह और अर्पित गहलावत जैसे अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। विराट को हरियाणा लोक सेवा आयोग में उप सचिव बनाया गया