Move to Jagran APP

पीएम मोदी ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह को संन्यास लेने के बाद पत्र लिखकर दी भविष्य के लिए शुभकामनाएं

मूल रूप से पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले रूपिंदर पाल सिंह वर्ष 2002 से 2008 तक चंडीगढ़ हॉकी अकादमी से जुड़े रहे। वह चंडीगढ़ की उस टीम में शामिल थे जिसने हैदराबाद में आय़ोजित जूनियर नेशनल 2007-08 में सिल्वर मेडल जीता था।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 04:34 PM (IST)
पीएम मोदी ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह को संन्यास लेने के बाद पत्र लिखकर दी भविष्य के लिए शुभकामनाएं
रूपिंदर पाल सिंह ने बीते महीने की संन्यास की घोषणा की थी।

विकास शर्मा, चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में भारतीय हॉकी से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह को पत्र लिखकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। इस बात का खुलासा खुद रूपिंदर पाल सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर किया है। उन्होंने इस पत्र को शेयर कर प्रक्रिया देते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री की सपोर्ट हमेशा से एथलीट्स को प्रेरित करती है, इसी वजह से भारतीय हॉकी टीम टोक्यो ओलिंपिक में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर पाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए कहा है कि मैं आपके खेल के प्रति जुनून से प्रभावित हूं और मैं हमेशा भारतीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपना योगदान देता रहूंगा।

loksabha election banner

चंडीगढ़ हॉकी के ट्रेनी थे रूपिंदर पाल सिंह

मूल रूप से पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले रूपिंदर पाल सिंह वर्ष 2002 से 2008 तक चंडीगढ़ हॉकी अकादमी से जुड़े रहे। वह चंडीगढ़ की उस टीम में शामिल थे, जिसने हैदराबाद में आय़ोजित जूनियर नेशनल 2007-08 में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा वर्ष 2006 -07 स्कूल नेशनल में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की जीत के लिए चंडीगढ़ में हवन-पूजन शुरू, शहर में लगाई बड़ी स्क्रीनें

रूपिंदर पाल सिंह का प्रोफाइल

इंडियन हॉकी से संन्यास लेने वाले रूपिंदर पाल सिंह (जन्म 11 नवंबर 1990) एक प्रोफेशनल फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे, वह लगभग 12 सालों तक भारतीय हॉकी टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे। वह एक फुलबैक के रूप में खेलते थे और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से एक के रूप में उनकी पहचान रही है। उन्होंने ग्लासगो में 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स, इंचियोन में 2014 एशियन गेम्स, रियो डी जनेरियो में आयोजित 2016 ओलिंपिक खेलों और गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वे टोक्यो में 2020 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का भी हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें: ट्राईसिटी में डेंगू का प्रकोप, एक दिन में 146 नए मरीज मिले, पंचकूला में तीन महिलाओं की मौत, विभाग के हाथ पांव फूले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.