बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
नोट:आरोपी की फोटो सहित।
- सेक्टर-15 बाल निकेतन में बच्चियों से यौन उत्पीड़न का मामला
- दो महिला कर्मियों ने भी बच्चियों की शिकायत पर नहीं की कोई कार्रवाई
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़
सेक्टर-15 स्थित बाल निकेतन में बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी सुपरवाइजर मनीष कुमार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की धरपकड़ के प्रयासों के चलते हरियाणा में छापेमारी में जुटी थाना-11 पुलिस को उसके चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में आने का पता लगा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सेक्टर-15 पहुच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है, उसे अदालत में वीरवार को पेश किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस जाच में बाल निकेतन की अटेंडेट मंजीत कौर और मीना शर्मा की भूमिका की पड़ताल भी कर रही है। दोनों ने बच्चियों की शिकायत की इस संदर्भ में शिकायत करने पर मनीष के खिलाफ उच्चाधिकारी व पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंचाई थी।
बॉक्स:
मुझे साजिश रच फंसाया गया : आरोपी
आरोपी मनीष ने पूछताछ में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे साजिशन फंसाया गया है। उसने कहा कि उसकी दो बेटिया हैं। इसके चलते वह बाल निकेतन की बच्चियों से भी पिता की तरह पेश आता था। आरोपी ने बताया कि वह बच्चियों को कभी भी गलत दिशा में जाने का पता लगने या फिर उन्हें उनकी किन्हीं गल्तियों पर रोकता-टोकता था। इसके चलते ही उसने उसे साजिशन फंसाए जाने की बात कही।
बॉक्स:
छेड़छाड़ व बच्चियों को कपड़े बदलते देखता था आरोपी
मनीष पर आरोप हैं कि वह बाल निकेतन की बच्चियों से न केवल शारीरिक छेड़छाड़ करता था, बल्कि चोरी-छिपे उन्हें कपड़े बदलते समय भी देखता था। इतना ही नहीं वह बच्चियों को गोद में भी बिठाता था लेकिन उसके डर के चलते बच्चियां चुप रहने को मजबूर थी। चूंकि उनके आरोपी मनीष की करतूतों के बारे में उक्त दोनों आरोपी महिला कर्मचारियों को बताने पर भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
इसी का फायदा उठाकर आरोपी बच्चियों को जोर से पकड़कर गोदी में उठाता व उनसे शारीरिक छेड़छाड़ करता था। बच्चियों द्वारा किए गए इस खुलासे की एक आडियो रिकॉर्डिग 'दैनिक जागरण' के पास मौजूद है। बीती एक व दो अप्रैल को बाल निकेतन की बच्चियों ने रोजाना की शारीरिक छेड़छाड़ से तंग आकर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर मदद मांगी थी। शिकायत के बाद वहा पहुची महिला कर्मियों ने मामले का खुलासा किया था।